RR vs LSG: जयपुर में है रोमांचक मैच, कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, जानिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

RR vs LSG Today Match: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

RR vs LSG Today Match

RR vs LSG Today Match Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज मैच नंबर 26 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मुकाबला है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मेजबान के तौर पर उतरेगी।

अभी तक आरआर ने आईपीएल 2023 में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए अपने पांच में से चार मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पांच में से तीन मैच जीते हैं। आज मेजबान टीम का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी है लेकिन यह दोनों ही अच्छी टीमों में गिनी जाती हैं।

आरआर vs एलएसजी पिच रिपोर्ट- हालांकि सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर रन बनाना चिन्नास्वामी स्टेडियम की तरह बहुत आसान नहीं है। यहां पर गेंदबाजों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है इसलिए पहली पारी का औसत स्कोर 157 ही रहता है। टारगेट का पीछा करने वाली टीम का जीत प्रतिशत थोड़ा ज्यादा रहता है।

यह वही पिच है जहां सोहेल तनवीर ने आईपीएल के पहले सीजन में लीग में बेस्ट बॉलिंग का आंकड़ा दर्ज किया था जो 14 रन देकर छह विकेट था। पेसरों को यहां मदद मिल जाती है। इसके बाद स्पिनरों का नंबर आता है।

Recommended Video

    IPL 2023: Rashid Khan के ओवर में Sanju Samson ने जड़ा Hat Trick, जमाया 19वां अर्धशतक | GT vs RR

    अभी तक इस मैदान पर 47 आईपीएल मैच हो चुके हैं और किसी भी टीम ने 200 रन से ऊपर करने में कामयाबी हासिल नहीं की है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास धाकड़ गेंदबाज है जो लखनऊ सामने दिक्कत खड़ी कर सकते हैं।

    आरआर vs एलएसजी मौसम की बात की जाए तो जयपुर में थोड़े बहुत बादल 19 अप्रैल को छाए रहेंगे लेकिन बारिश के चांस नहीं है। यह मुकाबला शाम में है जहां हवा की रफ्तार 19 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। उत्तर भारत में काफी गर्मी पड़ रही है इसलिए 19 अप्रैल के दिन भी यहां 25 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान होगा। ह्यूमिटिडी 30% रहेगी।

    आरआर vs एलएसजी प्लेइंग 11- जहां तक प्लेइंग इलेवन की बात है तो देखना होगा कि रेयान पराग जैसा फ्लॉप बल्लेबाज क्या इस बार भी जगह बना पाता है या नहीं। राजस्थान की टीम में बाकी कोई बदलाव की गुंजाइश दिखाई नहीं देती है।

    राजस्थान रॉयल्स संभावित इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और कीपर), रेयान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

    लखनऊ की टीम में भी देखना होगा कि क्विंटन डिकॉक बाहर रहेंगे या नहीं। वैसे काइल मेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन डिकॉक की क्लास को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (कीपर), आयुष बडोनी, आवेश खान, युदवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+