RR vs LSG: 4 साल बाद जयपुर में होगी चौके-छक्कों की बरसात! जानिए पिच का इतिहास और रिकॉर्ड

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, 26th Match: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है।

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

RR vs LSG, 26th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स टक्कर के लिए तैयार है। दोनों टीम के खिला़ड़ी इस सीजन गेंद और बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। राजस्थान सबसे अधिक 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहला मैच: इस सीजन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन सभी टीमों से बेहतर रहा है। टीम ने शुरुआती पांच मैचों में से चार जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी काफी मजबूत कर ली है। राजस्थान बुधवार को चार साल बाद अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मैच खेलने वाली है।

सुपरजायंट्स का प्रदर्शन भी शानदार: दूसरी तरफ केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी शुरुआती पांच में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। टॉप की दो टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

मैदान का ऐसा है रिकॉर्ड: राजस्थान का रिकॉर्ड अपने घरेलू मैदान पर शानदार रहा है। राजस्थान ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में अधिकतर मुकालों में जीत हासिल की है। राजस्थान का यहां जीत प्रतिशत 70 का रहा है। यानी हर 10 में से 7 मुकाबलों में राजस्थान को जीत मिली है।

आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़ें: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। इस मैदान पर खेले गए कुल 47 आईपीएल मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 32 बार विजयी हुई है। ऐसे में आज एक बार फिर टॉस अहम साबित हो सकता है।

टॉस होगा अहम: आज के मैच में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग करने का फैसला ले सकता है। बाद में ओस के कारण स्पिनर्स के लिए गेंदबाजी करना काफी मुश्किल रहता है। लखनऊ और राजस्थान दोनों टीमों में कुछ बेहतरीन स्पिनर्स शामिल हैं।

जानिए इस मैदान के कुछ रिकॉर्ड

अब तक खेले गए आईपीएल मैचः 47
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों द्वारा जीते गए मैच: 15
बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों द्वारा जीते गए मैच: 32

हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर: 105* - अजिंक्य रहाणे (RR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2019
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/14 - सोहेल तनवीर (आरआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2008

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+