Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - राजस्थान vs लखनऊ
RR vs LSG Match: राजस्थान रॉयल्स को मामूली लक्ष्य मिला था लेकिन उनके बल्लेबाज घरेलू मैदान पर फ्लॉप साबित हो गए।

IPL 2023 Kal Ka Match Kaun jita: कल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स को हराते हुए लखनऊ ने इस सीजन अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। रॉयल्स की टीम जीत के करीब जाकर हार गई।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 154 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 विकेट पर 144 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई। इस तरह जयपुर में फैन्स को निराशा हाथ लगी।
टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए लखनऊ के लिए केएल राहुल और काइल मेयर्स ने धाकड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इसके बाद राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए। कुछ ही देर बाद 2 विकेट और गिर गए। लखनऊ की स्थिति खराब हो गई।
काइल मेयर्स ने टिककर खेलते हुए 42 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 21 और निकोलस पूरन ने 29 रन बनाए। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 154 रनों का सम्मानजनक स्कोर हासिल कर लिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने 87 रन जोड़े। जायसवाल 44 और बटलर ने 40 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। वह 2 के स्कोर पर रन आउट हो गए। यहाँ से राजस्थान रॉयल्स की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।
देवदत्त पडीक्कल ने प्रयास करते हुए 26 रन बनाये। उनके अलावा रियान पराग ने नाबाद 15 रन बनाए। अंत में रॉयल्स 6 विकेट पर 144 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई और लखनऊ की टीम को 10 रनों से जीत दर्ज करने का मौका मिल गया। लखनऊ की टीम की इस सीजन यह चौथी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications