RR vs DC: संजू सैमसन ने छलांग लगाकर पकड़ा पृथ्वी शॉ का कैच, मैदान पर छाया सन्नाटा
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा फील्डरों ने भी धाकड़ काम किया। सैमसन का बेहतरीन कैच भी इसमें शामिल है।

IPL 2023 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही राजस्थान ने इस सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। इस कड़ी में कप्तान संजू सैमसन का एक बेहतरीन कैच भी शामिल है। (Image: IPL Twitter/SS)
संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के इंपैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ का एक बेहतरीन कैच पकड़ा। अपने दाएं तरफ गोता लगाते हुए संजू सैमसन ने कैच पकड़ लिया। उन्होंने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए स्लीप की तरफ जा रहे कैच को अपना बना लिया। सैमसन द्वारा लपके गए इस कैच का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। फैंस को भी यह काफी पसंद आया है। पृथ्वी शॉ फ्लॉप हो गए और खाता भी नहीं खोल पाए। ट्रेंट बोल्ट ने उनको शून्य पर पवेलियन लौटा दिया।
राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। रॉयल्स के लिए बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। उनके जोड़ीदार जॉस बटलर ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। अंत में सिमरन हेटमायर ने नाबाद 39 रन बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ललित यादव के बल्ले से भी 38 रनों की पारी देखने को मिली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली के सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए और राजस्थान रॉयल्स 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल को भी तीन विकेट मिले और अश्विन ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications