IPL 2023 RR vs DC: आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, संभावित प्लेइंग इलेवन, Head to Head रिकॉर्ड
RR vs DC Today Match: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुवाहाटी में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, मौमस और संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी है।

DC vs RR Match Preview in Hindi: आईपीएल 2023 में आज पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा जो गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। यह राजस्थान की टीम का होम ग्राउंड भी है जहां उन्होंने अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ लड़ते हुए हारा था। उस मैच में सिमरोन हेटमायर और युवा ध्रुव जुरेल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उसने राजस्थान रॉयल्स को आज के मैच के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास दे दिया है।
राजस्थान रॉयल्स- आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की एकमात्र चिंता जॉस बटलर की मौजूदगी को लेकर होनी चाहिए जिन्होंने पिछले मुकाबले में अपनी उंगली को चोटिल कर लिया था। वे पिछले मैच में नंबर 3 पर उतरे थे और आज के मैच में उनका खेलना मेडिकल रिपोर्ट के ऊपर तय करेगा। हालांकि संजू सैमसन ने कहा है कि बटलर को पिछली बार खेलते हुए कोई खास दिक्कत नहीं आई थी।
Recommended Video

इसके बावजूद अगर वे आज नहीं खेलते हैं तो टीम रविचंद्रन अश्विन से ओपन कराने जैसे बेतुके फैसले से बचना चाहेगी क्योंकि उनके पास देवदत्त पडिक्कल जैसा बल्लेबाज है जो मिडिल ऑर्डर में खराब फॉर्म से जूझ रहा है। उन्हें ऊपर भेजा जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स- वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने अभी तक दोनों मैच हारे हैं और वह जीत का खाता खोलने के लिए हर संभव कोशिश करना चाहेंगे लेकिन उनके पास में मिशेल मार्श नहीं होंगे जो अपनी शादी के लिए 1 सप्ताह का ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। ऐसे में यह टीम रॉवमैन पॉवेल को खिलाएगी जो राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ काफी असरदार रहे हैं लेकिन इस पेसर ने तीन बार इनको आउट भी किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ का रन बनाना बहुत जरूरी है तो वही राइल रुसो अच्छी लय में दिखाई दे दे रहे हैं। सौरव गांगुली ने बताया है कि अक्षर पटेल को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है जो बहुत अच्छी फॉर्म में है। सरफराज खान ने अभी तक बहुत अच्छी पारियां नहीं खेली है लेकिन उनको मौके देने होंगे। देखना यह भी होगा कि टीम उनकी जगह यश ढुल को उतारती है या नहीं। तो वहीं गेंदबाजी में एनरिक नोर्टजे, कुलदीप यादव पर काफी दारोमदार होगा।
RR vs DC Head to Head Record: जहां तक हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात है तो दोनों ही टीमों का 50-50 का रिकॉर्ड रहा है। दोनों ने हीं अभी तक एक दूसरे के खिलाफ 13 मुकाबले जीते हैं।
पिच रिपोर्ट- ये मैच दोपहर में है जहां गुवाहाटी के स्टेडियम में गरम परिस्थितियां रहेंगी जहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि पिच फ्लैट है और बढ़िया स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाज बेताब होंगे। हालांकि ट्रेंट बौल्ट जैसे गेंदबाज नई गेंद से कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीच में कुलदीप यादव अपनी कलाई की स्पिन से प्रभाव डाल सकते हैं।
मौसम का हाल- जहां तक मौसम की बात है तो बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में आसमान साफ रहेगा और मैच के समय बारिश के कोई चांस नहीं है। हवा की रफ्तार 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहेगा लेकिन शाम में 22 डिग्री सेल्सियस का टेंपरेचर होगा जहां ह्यूमिडिटी 58% होने की संभावना है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है- दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), राइल रुसो, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अमन हाकिम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्टजे, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल/ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications