IPL 2023: ऋषभ पन्त की जगह दिल्ली कैपिटल्स में नया खिलाड़ी, जानें किसे किया गया शामिल

Rishabh Pant की जगह किसी युवा विकेटकीपर को टीम में शामिल करने की खबर आई है। दिल्ली कैपिटल्स कुछ समय से कीपरों के ट्रायल ले रही थी।

Rishabh Pant

IPL 2023 Rishabh Pant replacement: ऋषभ पन्त लम्बे समय के लिए मैदान से बाहर हैं। आईपीएल में भी वह नहीं खेल रहे, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पन्त की जगह डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी गई है। उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को भी टीम में शामिल करना होगा। खबरों के अनुसार आईपीएल में खेलने के लिए ऋषभ पन्त की जगह शामिल किये जाने वाले खिलाड़ी का चयन हो गया है।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर गौर किया जाए, तो ऋषभ पन्त की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स में रिप्लेसमेंट के लिए शामिल किया जाएगा। इस सीजन दिल्ली के साथ खेलते हुए यह खिलाड़ी कुछ अनुभव प्राप्त कर सकता है। वॉर्म अप में पोरेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे खास बात यह भी है कि वह फ़िलहाल 21 साल के हैं। ऐसे में उनको तैयार करने का एक लम्बा समय पड़ा है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि पन्त की जगह भरने के लिए हमने घरेलू विकेटकीपरों के कुछ ट्रायल लिये थे। कोलकाता में ये ट्रायल हुए थे। 5 से 6 दिन अभ्यास के बाद इन खिलाड़ियों को दिल्ली बुलाया गया। अभिषेक पोरेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। अब उनके नाम के ऊपर मुहर लगने की खबरें आ रही हैं। बताया गया है कि शेल्डन जैक्सन का नाम भी ट्रायल में शामिल था।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। उनके अनुभव को देखते हुए दिल्ली की कमान थमाई गई है। इससे पहले भी वॉर्नर आईपीएल में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनको सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लीड करने का मौका मिला था। देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका काम कैसा रहेगा। इस सीजन दिल्ली से काफी उम्मीदें भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+