IPL 2023 में रन चेज के दौरान सबसे बड़ी उम्मीद साबित हुए रिंकू सिंह, भारतीय क्रिकेट में उभरा नया फिनिशर

रिंकू सिंह के तौर पर भारतीय क्रिकेट को एक नया फिनिशर मिल गया है। रिंकू ने बार-बार आईपीएल 2023 के मैचों के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोया और ऐसी पारियां खेली जिसने उनकी टीम को हमेशा मैच में बनाए रखा।

IPL 2023: Rinku Singh

IPL 2023 Rinku Singh: रिंकू सिंह आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक सनसनी बनकर उभरे हैं। उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इस सीजन से बाहर हो गई लेकिन रिंकू सिंह उनके लिए एक बहुत बड़ा पॉजिटिव रहे।

रिंकू ने पिछले सीजन में भी अपनी क्षमताओं की बानगी दिखाई थी लेकिन इस सीजन में वे पूरी तरह खुलकर सामने नजर आए। रिंकू ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों की 14 पारियों में 59.25 की औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए।

बतौर फिनिशर आंकड़े- रिंकू सिंह आईपीएल 2023 के बेस्ट फिनिशर है। रिंकू सिंह ने इस सीजन में टारगेट का पीछा करते हुए 7 पारियां खेली जिसमें 305 रन बनाए। इस दौरान रिंकू का औसत 152.5 और स्ट्राइक रेट 174.28 का रहा। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 अर्धशतक भी लगाए।

रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ भी लेटेस्ट मुकाबले में रन चेज के दौरान 33 गेंदों पर 67 रनों की नाबाद पारी खेली। अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। रिंकू ने इन पर चौका और छक्का लगाया और उनकी टीम को 1 रनों की नजदीकी हार मिली।

सीजन के बेस्ट फिनिशर- केविन पीटरसन ने ठीक ही कहा है कि रिंकू इस सीजन के बेस्ट फिनिशर हैं। रिंकू फिलहाल भारतीय टीम में अपने चयन के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन जिस तरह का उनका गेम है उसके हिसाब से उन्हें लंबे समय तक बाहर नहीं बैठना होगा।

रिंकू ने कहा है कि वे अपने बाकी के रूटीन फॉलो करेंगे और सिर्फ अपने काम पर फोकस करेंगे और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

ताजा मुकाबले में रिंकू ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक की गेंदबाजी का हुलिया ही बिगाड़ दिया। नवीन आमतौर पर कसी हुई गेंदबाजी करते हैं और उनका इकोनामी रेट आईपीएल 2023 के गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ में एक है।

नवीन ने इस बार भी 3 ओवर में 26 रन दिए लेकिन उनके चार ओवर में 46 रन हो गए क्योंकि रिंकू सिंह ने उनके अंतिम ओवर में बुरी तरह से उनकी धुनाई की थी।

भारतीय क्रिकेट में उभरा नया फिनिशर- रिंकू सिंह बहुत ही साधारण बैकग्राउंड से आते हैं जहां वे अपने पिता के दो कमरों के क्वार्टर में अपने पांच भाई बहन के साथ रहते थे। रिंकू का जन्म अलीगढ़ में हुआ था और वे उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हैं। अब उनकी फॉर्म को देखते हुए लगता है वे बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट में एक फिनिशर के तौर पर चमकने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+