IPL 2023 Replacement: टीमों ने किया बुमराह से लेकर पंत तक के रिप्लेसमेंट का ऐलान, लिस्ट में शामिल कई सूरमा
IPL 2023 latest Updates: आईपीएल 2023 में कई सितारे खेलते नजर नहीं आएंगे। चोटिल होने के कारण आईपीएल के 16वें सीजन से कुछ बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

IPL 2023 latest Updates: आईपीएल 2023 शुरू होने में अब कुछ घंटों का समय रह गया है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले मैच में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी दोनों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी। इस सीजन कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीमों को काफी नुकसान भी हुआ है। इस सीजन दिल्ली और मुंबई जैसी टीमों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मुंबई को मिला बुमराह का रिप्लेसमेंट
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। यही वजह है कि आईपीएल 2023 से वह बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वारियर को मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की जगह अपने साथ जोड़ा है। आरसीबी और केकेआर के लिए आईपीएल खेलने वाले संदीप वारियर इस सीजन मुंबई की तरफ से धमाल मचाते नजर आएंगे। घरेलू क्रिकेट में संदीप वारियर ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।
दिल्ली में शामिल हुए अभिषेक
दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की कमी खल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम में शामिल किया है। पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने विकेटकीपर्स के ट्रायल में अभिषेक को चुनने का काम किया है। 5 से 6 दिन तक ट्रायल होने के बाद दिल्ली की टीम ने अभिषेक पोरेल पर भरोसा जताया है।
आईपीएल 2023 के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की लिस्ट
- आरसीबी में विल जैक्स की जगह ब्रेसवेल
- चेन्नई में जैमिसन की जगह मागला को मौका
- पंजाब में मैथ्यू शॉर्ट ने बेयरस्टो की जगह ली
- राजस्थान में संदीप शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ली
- चेन्नई में आकाश सिंह ने मुकेश चौधरी की जगह ली
- मुंबई में संदीप वारियर ने बुमराह की जगह ली
- दिल्ली में अभिषेक पोरेल ने पंत की जगह ली












Click it and Unblock the Notifications