RCB vs RR: दिग्गज बल्लेबाजों के बीच है आज का मुकाबला, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मूड, संभावित 11
IPL 2023 RCB vs RR आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मूड, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर भी एक नजर-

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मैच में आज दोपहर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम जहां पिछले मैच में जीत के बाद आ रही है तो राजस्थान रॉयल्स को सवाई मानसिंह स्टेडियम में एलएसजी ने हराया था।
राजस्थान की टीम इस समय तालिका में टॉप पर है और उनके बड़े बल्लेबाज आज के मुकाबले में बैटिंग पिच पर कुछ रन बनाने की ओर जरूर देख रहे हैं। आरसीबी के पास भी टॉप में धाकड़ बल्लेबाज हैं। कुल मिलाकर यह एक रोमांचक मैच नजर आ रहा है।
मौसम की बात करें तो यहां दोपहर 3 बजे आसमान में कुछ काले बादल और आंधी की उम्मीद की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि बारिश के आसान नहीं दिखाई दे रहे हैं। मैच के दौरान अधिकतर समय सूर्य निकलना चाहिए जिसके चलते तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि हवाओं की रफ्तार 17 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
पिच की बात करें तो यह मुकाबला उसी सतह पर खेला जा रहा है जहां पहले दो गेम खेले गए थे। तब आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 171 रनों के टारगेट का पीछा कर लिया था लेकिन लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 212 रनों के टारगेट का पीछा नहीं कर पाए थे।
यह पिच परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों के लिए जन्नत रही है और ग्राउंड की छोटी बाउंड्री ने भी गेंदबाजों की धुनाई करने में अपनी भूमिका निभाई है। आरसीबी की टीम इस मैच में भी अपने टॉप के तीन बल्लेबाजों की ओर देखेगी जिन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए अधिकतर रन बनाए हैं तो वही मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में जिस तरह की गेंदबाजी की थी यह एक बड़ी राहत की बात है।
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो जहां पर भी टॉप के तीन काफी मजबूत दिखाई देते हैं। पिछले मैच में सिमरोन हेटमायर फिनिशिंग नहीं कर पाए थे और इसका नतीजा भी देखने को मिला। पिछले मैच में विकेट नहीं ले पाए चहल पर भी आज नजर रहेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
राजस्थान रॉयल्स (संभावित प्लेइंग 11)- जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (संभावित प्लेइंग 11)- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (कीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications