RCB vs LSG: स्टोइनिस-पूरन के तूफान में उड़ी आरसीबी, LSG को आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत

Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants, 15th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। पूरन-स्टोइनिस मैच करे हीरो रहे।

IPL 2023

RCB vs LSG, 15th Match, Indian Premier League 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन मार्क्स स्टोइनिस और निकलोस पूरन की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर टीम दो विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। लखनऊ ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत हासिल की।

पूरन ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

निकलोस पूरन ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लखनऊ को मैच में जबरदस्त वापसी कराई। पूरन ने चार चौके और छह छक्के जड़कर आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का काम किया। पूरन 19 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे। राहुल 20 गेंदों में 18 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए।

मार्क्स स्टोइनिस ने खली तूफानी पारी

213 रन का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही लखनऊ की टीम ने तीन विकेट विकेट गंवा दिया था। कप्तान लोकेश राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने इसके बाद पारी को संभालने का काम किया। स्टोइनिस ने हर्षल पटेल के ओवर में आक्रमण करना शुरू किया और लखनऊ की वापसी कराई। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्कस स्टोइनिस 30 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए। कर्ण शर्मा ने स्टोइनिस को शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया।

लखनऊ की शुरुआत रही थी खराब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। विस्फोटक बल्लेबाज कायेल मेयर्स खाता खोले बिना आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने मेयर्स को क्लीन बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। दीपक हुड्डा 10 गेंद में नौ रन बनाकर वेन पार्नेल की गेंद पर दिनेश कार्तिक को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रुणाल पंड्या भी कार्तिक के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

आरसीबी ने बनाए थे 212 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन तीनों ही खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक जड़ा। इस मैच में फाफ डुप्लेसिस ने रवि विश्नोई की गेंद पर 115 मीटर का लंबा छक्का लगाया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में अर्धशतक बनाया।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+