RCB vs LSG Match: 3 बल्लेबाज आज गेंदबाजों को धोयेंगे, रनों की होगी जोरदार बारिश
RCB बनाम LSG Batters Prediction Hindi: आरसीबी के पास बल्लेबाजों की फ़ौज है। लखनऊ के पास भी कुछ धाकड़ खिलाड़ी हैं। तीन बल्लेबाज इस मुकाबले में रन बनाकर चमक सकते हैं।

RCB vs LSG Batters Prediction: आईपीएल में सोमवार को आरसीबी का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन दूसरी बार खेलने के लिए उतरेगी। दो मैचों में आरसीबी ने एक जीत हासिल की है। दूसरी तरफ लखनऊ ने भी तीन मैचों में दो बार जीत दर्ज की है। फैन्स बल्लेबाजों के शॉट देखने के लिए लालायित रहते हैं। ऐसे में तीन बल्लेबाजों के बारे में इस लेख में जिक्र किया गया है, जो मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
विराट कोहली
इस बार विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद हर किसी ने की थी और ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने बड़ा धमाका किया था। कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध मैच में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली ने अपने धाकड़ खेल का प्रदर्शन कई बार इस लीग में किया है।
काइल मेयर्स
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में आते ही प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। वह अब तक टॉप रन स्कोरर्स में शामिल हैं। टॉप दस में उनका नाम आता है। लखनऊ के लिए उनके बल्ले से रन देखने को मिले हैं। उनकी खासियत तेज और बड़े शॉट खेलना है। उनके सामने गेंदबाजों को निश्चित रूप से परेशानी होती है क्योंकि शॉट्स में ताकत लगी होती है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वह सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
क्विंटन डी कॉक
हालिया फॉर्म के हिसाब से डी कॉक को इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज होना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शतक भी जमाया था। टी20 में उनके आक्रामक खेल से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में माना जा सकता है कि क्विंटन डी कॉक के बल्ले से बेंगलुरु के मैदान पर रन बरसने वाले हैं। दोनों टीमों में सबसे ज्यादा ज्यादा रन डी कोक के बल्ले से आते हैं, तो हैरान-परेशान होने वाली कोई बात नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications