RCB vs GT: फाफ डू प्लेसी हार से दुःखी होकर टीम पर भड़क गये, जानें गुस्से में टीम को क्या बोला

आरसीबी के लिए कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन सामूहिक प्रयास की कमी हर मुकाबले में देखने को मिली। डू प्लेसी ने इस तरफ इशारा किया।

Faf Du Plessis

Faf Du Plessis on defeat: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को अंतिम लीग मुकाबले में पराजित होते ही आरसीबी की टीम इस सीजन प्लेऑफ़ से भी बाहर हो गई। दोनों ही टीमों की तरफ से एक-एक बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली। इस बीच आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

डू प्लेसी ने अपनी टीम को लेकर आलोचनात्मक बयान दिया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि हम प्लेऑफ़ में जाने के हकदार ही नहीं थे। शायद हार से दुःखी होकर उनकी तरफ इस इस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। डू प्लेसी ने कहा कि हम बेस्ट टीमों में से नहीं थे और प्लेऑफ़ में जाने योग्य नहीं थे।

उन्होंने कहा कि हमारा सीजन यहीं समाप्त हो गया और मैं इससे काफी निराश हूं। अगर हम खुद पर सख्ती से नज़र डालें, तो ईमानदारी से कह सकता हूं कि हम इस स्पर्धा में बेस्ट टीमों में नहीं थे। हम भाग्यशाली हैं कि टूर्नामेंट के दौरान कुछ अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले लेकिन एक टीम के रूप में देखा जाए, तो हम शायद सेमीफाइनल के हकदार नहीं थे। आप 14-15 मैचों का प्रदर्शन देख सकते हैं।

डू प्लेसी ने कहा कि हार से दुःख हो रहा है। आज हमने काफी प्रयास किया लेकिन पीछे रह गए। मैक्सवेल की फॉर्म इस सीजन सकारात्मक रही। मेरे और विराट के बीच लगभग हर गेम में 50 रनों की भागीदारी काफी शानदार बात रही। सिराज के लिए यह अभियान काफी शानदार रहा। कुछ क्षेत्रों में हमारे अंदर निरंतरता की कमी थी।

टीम की हार को लेकर कोच संजय बांगड़ ने भी प्रतिक्रिया दी। बांगड़ ने कहा कि सिराज, कोहली और डू प्लेसी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी टीम जल्दी बाहर हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिले थे, टीम के बाहर होने से निश्चित रूप से मुझे निराशा हुई है।

गौरतलब है कि कोहली ने शतक जड़कर टीम के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद जताई थी। इसके बाद शुभमन गिल ने कोहली के शतक पर पानी फेरते हुए एक धमाकेदार सैकड़ा जमाकर गुजरात को जीत दिला दी। गुजरात के लिए गिल ने इस सीजन दूसरा शतक जमा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+