Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - आरसीबी vs गुजरात, मुंबई vs हैदराबाद

IPL 2023 Kal Ka Match, RCB vs GT MI vs SRH Kaun Jita: आईपीएल में रविवार को इस सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में मुंबई ने हैदराबाद को हराया।

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans

IPL 2023 Kal Ka Match, RCB vs GT MI vs SRH Kaun Jita: रविवार को आईपीएल में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ 200 से अधिक रन चेज कर इस सीजन की अपनी 8वीं जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने आरसीबी को छह विकेट से हराने का काम किया।

गुजरात ने जीता मैच: करो या मरो मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाने का काम किया। गुजरात की इस जीत के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई। शुभमन गिल ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।

कोहली ने जड़ा शतक: विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़ने का काम किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 64 गेंद में शतक लगाने के बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली के दमदार पारी की बदौलत ही आरसीबी की टीम 20 ओवर में 197 रन बनाने में सफल रही।

मुंबई ने हैदराबाद को हराया: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए कैमरुन ग्रीन ने 47 गेंद में आठ चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। यह कैमरुन ग्रीन का आईपीएल में पहला शतक रहा। ग्रीन ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 128 रन की साझेदारी कर मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी थी।

हैदराबाद ने बनाए थे 200 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने इस मैच में 200 रन बनाए थे। जम्मू कश्मीर के विव्रांत शर्मा ने इस मैच में ओपनिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। विव्रांत ने 47 गेंद में नौ चौकों दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 46 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+