RCB vs DC: विराट कोहली ने सरेआम सौरव गांगुली से निकाली खुन्नस, नहीं मिलाया हाथ और फिर...

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Sourav Ganguly: विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कोहली के भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद इन दोनों के बीच तकरार जारी है।

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals

RCB vs DC, 20th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से शानदार जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर वापस लौट गई है। जबकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक पांच मुकाबले गंवा चुकी है।

कोहली रहे मैच के हीरो: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने कुछ बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। कोहली को उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

जीत के बाद नहीं मिलाया हाथ: इस धमाकेदार जीत के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में विराट कोहली पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद गांगुली से हाथ नहीं मिलाया।

दोनों के बीच है पुराना विवाद: विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच लंबे समय से तकरार देखने को मिल रही है। बता दें कि साल 2021 में आईपीएल के दूसरे फेज से पहले विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे।

दोनों के बयान थे अलग: विराट कोहली ने अपने बयान में कहा था कि वह सिर्फ टी-20 की कप्तानी छोड़ना चाहते थे, लेकिन वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना जारी रखना चाहते थे। विराट के इस बयान के बाद गांगुली ने सामने आकर कहा था कि कोहली ने अपनी इच्छा से तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी है।

दिल्ली को मिली 23 रन से हार: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में इस सीजन अपनी पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आ रही है। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+