RCB vs DC: 'विराट भाई आपके लिए दिल्ली से छोले-भटूरे लेकर आया हूं', फैन ने किया दिल जीतने वाला काम

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, virat Kohli: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Virat Kohli

RCB vs DC, 20th Match, Indian Premier League 2023: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस सीजन आईपीएल में खूब चल रहा है। शुरुआती चार मैचों में विराट कोहली 200 से अधिक रन बना चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ कोहली ने बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात की है।

कोहली ने जड़ा अर्धशतक: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक 50 रन विराट कोहली ने बनाने का काम किया। कोहली ने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह ललिय यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए।

फैन का पोस्टर वायरल: विराट कोहली का छोले भटूरों से काफी पुराना नाता है। खुद कई बार कोहली कबूल कर चुके हैं कि उन्हें छोले-भटूरे खाना पसंद है। मैच से पहले एक फैन विराट कोहली के लिए छोले-भटूरे लेकर मैदान के बाहर नजर आया। इस फैन का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली से आया छोले-भटूरे: फैन के मुताबिक विराट कोहली के लिए यह छोले-भटूरे वह दिल्ली से लेकर आए हैं। उन्होंने अपने पोस्टर पर लिखा कि विराट भाई आपके लिए दिल्ली से छोले-भटूरे लेकर आया हूं। मैच के बाद हो जाये...सोशल मीडिया पर फैन का यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ था कोहली का वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में टीम के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोहली के लिए कुछ लाया था, जिसे देखकर वह काफी खुश हुए थे। फैन के बीच चर्चा थी कि कोहली ने छोले-भटूरे मंगाए हैं।

175 रन का लक्ष्य रखा: आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 175 रनों लक्ष्य रखा। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 50 रन विराट कोहली ने बनाने का काम किया। कोहली ने इस मैच में सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने इसके साथ ही एम.चिन्नास्वामी में 2500 रन भी पूरे किए।

स्पिनर्स ने दिखाया दम: दिल्ली की तरफ से स्पिनर्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और ललित यादव को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप यादव ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए, लेकिन अपनी हैट्रिक से चूक गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+