RCB vs CSK: चेन्नई के सामने आरसीबी भरती है पानी, जानें किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा मैच
RCB vs CSK: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक हुए मैचों के आंकड़े देखें, तो चेन्नई की टीम काफी ज्यादा आगे नज़र आती है।

RCB vs CSK Head to head: आईपीएल में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमें तगड़ी और मजबूत मानी जाती हैं। हालांकि चेन्नई ने चार बार ख़िताब जीता है और आरसीबी को अब भी पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से मुकाबला होना है। सोमवार को बेंगलुरु में यह मैच खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक चार मैचों में से 2 में जीत हासिल की है। स्थिति कुछ इसी तरह की आरसीबी की है। सवाल यह भी है कि इन दोनों टीमों में मजबूत टीम कौन सी है। अब तक हुए आईपीएल मैचों में दोनों टीमों के बीच आंकड़ों का खेल किस तरह का रहा है।
आंकड़ों में चेन्नई सुपर किंग्स आगे
आईपीएल इतिहास में आरसीबी और चेन्नई के बीच हुए मैचों में सीएसके ने बाजी मारी है। चेन्नई और आरसीबी के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। चेन्नई ने 19 और आरसीबी ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। 1 मुकाबला अनिर्णीत रहा है। इस तरह हेड टू हेड में चेन्नई ने बाजी मारी है।
आरसीबी है कई आंकड़ों में पीछे
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैचों में आरसीबी की टीम हमेशा पीछे रही है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात की जाए, तो यहां चेन्नई आगे है। चेन्नई ने आरसीबी के सामने 216 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया है। दूसरी तरफ आरसीबी की टीम का सर्वाधिक स्कोर 205 रनों का है।
न्यूनतम स्कोर में आरसीबी आगे
चेन्नई और आरसीबी के बीच हुए मैचों में सबसे कम स्कोर 70 रनों का बना है। आरसीबी ने यह स्कोर बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स का न्यूनतम स्कोर 82 रनों का है। इस तरह यहां भी चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को मात देने का काम किया है। हालांकि आज एक अलग दिन है और नया मुकाबला होगा।
दोनों टीमें संतुलित दिख रही हैं
आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स में बेहतरीन बल्लेबाजों और गेंदबाजों की फ़ौज है लेकिन कप्तानी एक बड़ा अंतर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी दोनों टीमों के बीच एक प्रमुख फैक्टर है। हालांकि फाफ डू प्लेसी भी अच्छे कप्तान हैं लेकिन धोनी ने चेन्नई को चार बार ख़िताब जिताया है।












Click it and Unblock the Notifications