Virat Kohli ने 18 नंबर को ही क्यों चुना? खुद बताई जर्सी नंबर की कहानी

ipl 2023 rcb player Virat Kohli: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Virat Kohli

ipl 2023 Virat Kohli On His Jursey Number: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। हैदराबाद के खिलाफ अगर आरसीबी की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम हो जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा।

कोहली से उम्मीदें: आरसीबी के लिए इस सीजन कोहली का प्रदर्शन दमदार रहा है। इस सीजन विराट कोहली 12 मैचों में 438 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। कोहली के बल्ले से इस सीजन अब तक कुल 6 अर्धशतक निकले हैं। हैदराबाद के होमग्राउंड पर आरसीबी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। ऐसे में इस अहम मुकाबले में कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

जर्सी नंबर-18 क्यों पहनते हैं कोहली: इस मैच से पहले एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि वो आखिर 18 नंबर की ही जर्सी क्यों पहनते हैं। कोहली के मुताबिक 18 नंबर की जर्सी शुरुआत में उन्होंने यूं ही पहनना शुरू किया था। लेकिन धीरे-धीरे इस नंबर से उनकी यादें बनती चली गई और यह नंबर उनके लिए बेहद खास हो गया।

सबसे पहले कब पहना था: विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब सबसे पहले 18 नंबर की जर्सी उन्हें मिली थी। उन्होंने कहा कि 18 तारीख मेरा इंटरनेशनल डेब्यू भी हुआ। इसके बाद से विराट कोहली ने इस नंबर को कभी नहीं छोड़ने का फैसला किया था।

पिता की देहांत की यादें: 18 दिसंबर 2006 को विराट कोहली के पिता का निधन हो गया था। विराट कोहली ने कहा कि उनके जीवन के दो यादगार दिन 18 तारीख ही है। ऐसे में इस जर्सी से उनका लगाव और बढ़ता चला गया। विराट कोहली भारत के अलावा आईपीएल मैचों में भी 18 नंबर की जर्सी में ही मैदान पर नजर आते हैं।

मिलता है अलग जोश: कोहली ने कहा कि इस जर्सी को पहनकर जब वह मैदान के अंदर आते हैं तो उन्हें एक अलग ही जोश मिलता है। इसके अलावा विराट के चाहने वाले हजारों फैंस 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैच देखने आते हैं, यह अहसास उनके लिए बेहद खास है। कोहली इस जर्सी को पहनकर ही हमेशा क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+