IPL 2023: MI से हार के बाद अपनी टीम के दो नौजवान खिलाड़ियों से निराश हुए RCB के कोच संजय बांगर

आरसीबी टीम के कोच संजय बांगर टीम के युवा खिलाड़ियों द्वारा आगे बढ़कर अपने मौके ना भुनाने से थोड़े निराश दिखाई दिए हैं। आरसीबी की टीम अब सातवें स्थान पर आ चुकी है।

IPL 2023: RCB

आईपीएल के 2023 सीजन का 54वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम के बीच हुआ जहां मुंबई इंडियंस ने बहुत ही धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की। अगर मुंबई की टीम एकजुट होकर खेलती है तो यह पांच बार की चैंपियन लगती है।

इस बार रोहित शर्मा की लगातार नाकामयाबी के बावजूद मुंबई बेहतर स्थिति में है तो इसके पीछे इस टीम के कुछ खिलाड़ियों का बढ़िया रोल रहा है। सूर्यकुमार यादव अच्छी फॉर्म में आ चुके हैं जिन्होंने 35 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली और युवा नेहल वडेरा ने भी नॉटआउट 52 रन बनाए।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस तो टॉप-4 में पहुंच चुके हैं लेकिन आरसीबी की टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है क्योंकि उनके 11 मैचों में 10 ही अंक हैं। टीम के कोच संजय बांगर को लगता है कि अनुज रावत और शाहबाज अहमद जैसे युवा योगदान करने में नाकामयाब रहे हैं।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बांगड़ ने कहा कि, हमारे पास महिपाल लोमरोर एक ऐसा युवा है जिसने अपने रोल को निभाते हुए मौके को भुनाया है लेकिन अनुज रावत और शाहबाज अहमद अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। हालांकि युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होता है और उम्मीद करते हैं कि वे अपने मौकों को भुनाएंगे और हमारे लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देंगे।

बांगर ने यह भी बताया कि आरसीबी की टीम ग्लेन मैक्सवेल, फाफ, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के इर्द-गिर्द घूमती है जबकि बाकी युवा खिलाड़ी इन चारों की परफॉर्मेंस के आसपास रहते हैं। बांगर को लगता है कि उनकी टीम 10 रन पीछे रह गई और वह मोमेंटम का फायदा नहीं उठा सके।

बांगर कहते हैं, "हमने बीच में 3 विकेट गवाएं जहां फाफ, ग्लेन और लोमरोर आउट हो गए। और बाद में हमारे पास 10 रन कम थे।"

इससे मुकाबले में डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय साझेदारी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़े थे। दोनों ही जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उस पर बांगर ने कहा कि, अब क्रिकेट काफी तेजी से बदल रहा है। इसलिए बल्लेबाज बहुत ज्यादा रिस्क लेने के लिए तैयार हैं।

"इम्पैक्ट प्लेयर ने खेल में एक नया आयाम जोड़ दिया है और खेल को ज्यादा आकर्षक बना दिया है। गेम कहीं अधिक तेज गति से चल रहा है और हो सकता है कि एक 2 साल में आप एक नहीं, बल्कि दो-दो इंपैक्ट प्लेयर को पाएं। जिससे गेम और भी तेजी से बदलता रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+