IPL 2023: अश्विन ने चुनी RCB की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को टीम में किया है शामिल

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore: आरसीबी की टीम में बतौर स्पिनर खिलाड़ियों को अश्विन ने शामिल किया है। तीन तेज गेंदबाज हैं।

Kohli and Ashwin

IPL 2023, Ashwin Picks Royal Challengers Bangalore Playing 11: आईपीएल 2023 का आगाज होने में अभी कुछ दिन बाकी है लेकिन बड़ी टीमों को लेकर अनुमान और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को अब भी पहली खिताबी जीत का इंतजार है। हर साल आरसीबी के फैंस को निराशा हाथ लगती है। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आरसीबी की प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने स्पिनर के रूप में वनिन्दु हसारंगा और महिपाल लोमरोड़ को रखा। इसके अलावा उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों को चुना। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को अश्विन ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

रविचंद्रन अश्विन की टीम में विराट कोहली और कप्तान फाफ डू प्लेसी बतौर ओपनर शामिल किए गए हैं। उनके बाद नंबर 3 पर खेलने के लिए रजत पाटीदार का नाम लिया गया। ग्लेन मैक्सवेल नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए शामिल किये गए हैं और उनके बाद शाहबाज अहमद का नाम आता है। बतौर फिनिशर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई है और कार्तिक ने पिछले आईपीएल में फिनिशर की भूमिका निभाई थी। महिपाल लोमरोड़ और और हसारँगा भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। दोनों ने अपनी क्षमता दर्शाई है। हसारँगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही शानदार ऑलराउंडर माने जाते हैं। पिछले सीजन आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। टॉप चार में जगह बनाने में सफल रही यह टीम 14 में से 8 मुकाबले जीतने में सफल रही थी।

रविचंद्रन अश्विन की आरसीबी प्लेइंग 11 इस प्रकार है

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोड़, वनिन्दु हसारँगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+