IPL 2023: पहले ही मैच में रवि शास्त्री ने किया बड़ा ब्लंडर, फैंस कर रहे हैं ट्रोल

IPL 2023 Ravi Shastri Trolled: आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में रवि शास्त्री एक बड़ी गलती कर बैठे। टॉस के दौरान घटी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Ravi Shastri

Ravi Shastri Trolled IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पारी की शुरुआत की है। गुजरात की कोशिश चेन्नई को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। गुजरात के पास मोहम्मद शमी के अलावा जोशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ जैसे तेज गेंदबाज भी हैं।

रवि शास्त्री से हुई बड़ी गलती

आईपीएल के पहले ही मुकाबले में टॉस के समय रवि शास्त्री से बड़ी गलती हो गई। स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करने वाले रवि शास्त्री गुजरात और चेन्नई मुकाबले के टॉस के दौरान मैदान पर नजर आए। उन्होंने अपने जोशीले आवाज में दोनों टीमों का नाम लिया। लेकिन इस दौरान वह गुजराट टाइटंस को गुजरात जायंट्स बोल बैठे। शास्त्री की इस गलती से फैंस आग बबूला हो गए। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रवि शास्त्री को ट्रोल कर रहे हैं।

डेवोन कॉन्वे रहे फ्लॉप

अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे फ्लॉप रहे। डेवोन कॉन्वे सिर्फ एक रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे चेन्नई को ठोस शुरुआत देने में नाकाम रहे। चेन्नई ने अपना पहला विकेट 14 के स्कोर पर गंवा दिया। चेन्नई के लिए इस सीजन बेन स्टोक्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कप्तान धोनी पर भी फैंस की नजरें बनी हुई है।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडू, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

गुजरात टाइटंस के सब्सीट्यूट: बी साई सुदर्शन, जयंत यादव, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर, केएस भरत।

चेन्नई सुपरकिंग्स के सब्सीट्यूट:: तुषार देशपांडे, शुभ्रांसु सेनापति, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, निशांत सिंधु।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+