IPL 2023: विराट कोहली के धीमे स्ट्राइक रेट पर उठा सवाल, रवि शास्त्री ने दिया है एक बड़ा गुरु मंत्र
Virat Kohli इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके बल्ले से धमाकेदार पारियां देखने को मिली हैं। हालांकि कुछ मौकों पर स्ट्राइक रेट कम रहा है।

IPL 2023, Virat Kohli: आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है। कोहली ने रन तो बनाये हैं लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आए हैं जब उनका स्ट्राइक रेट ठीक नहीं रहा है। कोहली ने धीमी गति से बल्लेबाजी की है। इसे लेकर पूर्व भारतीय कोच कोच रवि शास्त्री की तरफ से एक अहम प्रतिक्रिया आई है।
ESPNCricinfo से बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कोहली को सलाह देते हुए कहा कि एक बार टेम्पो हासिल करने के बाद किसी अन्य चीज के बारे में मत सोचो। टी20 में अगर आप जम गए तो तेजी से खेलते हुए चले जाओ। आपको अन्य किसी बल्लेबाज की जरूरत नहीं होती। आप उसके बाद टेम्पो में बदलाव मत करो। मेरा कोहली को यही मैसेज है।
रवि शास्त्री ने इस मामले में फिल साल्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि साल्ट एक बार लय में आने के बाद टेम्पो हासिल करने के बाद जाने नहीं देते। विराट कोहली को भी ऐसा करना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की हार को लेकर उन्होंने कहा कि कोहली की टीम ने 20 रन कम बनाये थे।
कोहली के साथ कुछ मौकों पर स्ट्राइक रेट की समस्या रही है लेकिन रन बनाने के मामले में वह अन्य खिलाड़ियों से कम नहीं रहे हैं। कोहली ने इस सीजन 10 मैचों में 419 रन बनाये हैं। टॉप स्कोरर्स में कोहली का चौथा स्थान है। एक और खास बात यह है कि इस सीजन उन्होंने छह फिफ्टी जमाई है।
दिल्ली के खिलाफ मैच में कोहली ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने लीग में 7000 रनों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। उनसे पहले इस आंकड़े तक अन्य कोई बल्लेबाज नहीं पहुंचा था। इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए हजार रन जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।
स्ट्राइक रेट में कोहली टॉप पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में अंतिम पायदान पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है। उनसे आगे इस मामले में फाफ डू प्लेसी, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और डेवोन कॉनवे जैसे बल्लेबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications