RR vs DC: राजस्थान के रजवाड़ों ने दिल्ली के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य, बटलर-जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। जोस बटलर एक बार फिर टीम के लिए अहम पारी खेलने का काम किया।

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals

RR vs DC, 11th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। राजस्थान के रजवाड़ों ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। राजस्थान की ओर से दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। दिल्ली को इस मैच को जीतने के लिए 200 रन बनाने होंगे।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। खलील अहमद के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने पांच चौके लगाने का काम किया। पहले ओवर में 20 रन जड़ने वाली राजस्थान की टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने का काम किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की।

जोस फिर बने बॉस

यशस्वी जायसवाल 31 गेंद में 60 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए। मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल का शानदार कैच पकड़ा। दूसरी छोर पर जोस बटलर लगातार बल्ले से रनों की बारिश करते रहे। जोस बटलर ने 32 गेंद में अपने 50 रन पूरा किया और इसके बाद भी लगातार चौके-छक्कों की बारिश करते रहे। जोस बटलर ने 51 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।

संजू सैमसन नहीं खोल सके अपना खाता

कप्तान संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए। कुलदीप यादव ने संजू सैमसन को एनरिच नोर्त्जे के हाथों कैच आउट कराया। राजस्थान का तीसरा विकेट रियान पराग के रूप में गिरा। रियान पराग 11 गेंद में सात रन बनाकर रोवमैन पॉवेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जोस बटलर को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजने का काम किया। बटलर एक शानदार पारी खेलकर कैच आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+