RR vs DC: दिल्ली ने लगाई हार की हैट्रिक, राजस्थान ने 57 रनों से धोया, कप्तान वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के इस सीजन दिल्ली की यह लगातार तीसरी हार है।

RR vs DC, 11th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत तलाशने में नाकाम रही। 200 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। राजस्थान ने इस मैच को 57 रनों से जीत लिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदों में सबसे अधिक 65 रन बनाने का काम किया।
पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे ने किया निराश
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दिल्ली के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। इंपैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ खाता खोले बिना आउट हुए। विकेटकीपर संजू सैमसन ने पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया। पृथ्वी शॉ के बाद मनीष पांडे भी अगली ही गेंद पर आउट हो गए।
ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में पारी की शुरुआत की। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। पृथ्वी शॉ के बाद मनीष पांडे भी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। बोल्ड ने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया। डेविड वॉर्नर के साथ राइली रूसो ने मिलकर पारी को संभालने का काम किया। लेकिन राइली रूसो महज 14 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए।
राजस्थान ने बनाए थे 199 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाने का काम किया था। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 79 रन जोस बटलर ने बनाए। बटलर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 60 रन की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने आखिरी के ओवरों में तेजी से 39 रन बनाकर टीम के स्कोर को 199 तक पहुंचाया। मुकेश कुमार ने दिल्ली की तरफ से दो विकेट झटकने में सफल रहे। जबकि कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल को एक-एक विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications