GT vs MI IPL 2023 Qualifier 2: सातवें फाइनल पर मुंबई की निगाह, जानें कौन जीतेगा जीटी बनाम एमआई का मैच

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफ़ायर 2 में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस का सामना अहमदाबाद में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा।

GT vs MI IPL 2023 Qualifier 2

IPL 2023, GT vs MI Qualifier-2: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस बीच आज क्वालीफायर-2 के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई ने एसआरएच पर शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में एंट्री ली है। इसके बाद मुंबई ने एलिमिनेटर में एलएसजी को हराया, अब फाइनल में जगह बनाने के लिए जीटी से भिड़ेगी।

दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन जीटी को क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज फॉर्म में चल रही मुंबई से भिड़ने से पहले गुजरात को बल्लेबाजी विभाग में सुधार की जरूरत महसूस होगी। जबकि आकाश मधवाल और पीयूष चावला के साथ मुंबई का गेंदबाजी विभाग मजबूत स्थिति में और बल्लेबाजी भी अच्छी स्थिति में है। मुंबई आईपीएल में अपना छठा खिताब उठाने के लिए तैयार है।

जीटी और एमआई के पास फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के पास आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का आज आखिरी मौका है। ऐसे में दोनों ही टीमें कोई गलती नहीं करना चाहेंगी। शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में रोहित और हार्दिक का लक्ष्य जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाने का होगा। मुंबई के लिए सूर्यकुमार, ईशान किशन, पीयूष चावला और बेहरेनडॉर्फ फाइनल का टिकट दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस को फाइनल मुकाबले का टिकट दिलाने में विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और राशिद खान अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज सभी की निगाहें रहेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अब तक छह बार फाइनल में पहुंची है, और इस दौरान टीम को सिर्फ एक बार उन्हें हार मिली है। आज एमआई 7वीं बार फाइनल में उतरने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी।

मुंबई बनाम गुजरात हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक तीन बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान एक मुकाबला गुजरात ने जीता, जबकि मुंबई ने दो मैच अपने नाम किए हैं।

जीटी बनाम एमआई का मैच कौन जीतेगा
जीटी बनाम एमआई के मैच को लेकर दोनों ही टीमें दबाव में नजर आ सकती हैं, क्योंकि जो जीतेगा वो फाइनल खेलेगा और हारने वाले का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। आज पहले खेलने वाली टीम को मुकाबला हाई स्कोर बनाना होगा, हालांकिय, दोनों ही टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम आज का मैच अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+