IPL 2023 Purple Cap: मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप हासिल की, पूरे सीजन में इतने विकेट झटके
मोहम्मद शमी ने इस सीजन अपनी धारदार गेंदबाजी से बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने इस सीजन कुल 28 खिलाड़ी आउट किये।

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल का फाइनल मैच होते ही इस सीजन का समापन भी हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अंतिम गेंद पर 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह चेन्नई ने पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस की बराबरी बार ली।
हालांकि चेन्नई की टीम ने चैम्पियन बनकर झंडा गाड़ दिया लेकिन ऑरेंज कैप तथा पर्पल कैप दोनों ही गुजरात के पास चली गई। शुभमन गिल ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाये। वहीँ मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। शमी ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया।
मोहम्मद शमी ने इस सीजन कुल 17 मुकाबले खेलकर 28 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा। उन्होंने 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया। हालांकि वह 5 विकेट का आंकड़ा प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाये। उन्होंने 8 के इकोनमी रेट से ये रन खर्च किये।
पपर्पल कैप की दौड़ में टॉप तीन नाम गुजरात की टीम के ही हैं। फाइनल में 3 विकेट लेने वाले मोहित शर्म ने कुल 27 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा राशिद खान ने भी 27 विकेट झटके। अन्य दो नामों में पीयूष चावला और चहल हैं। इन दोनों ने क्रमशः 22 और 21 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications