PBKS vs MI Winner Prediction: कागज पर पंजाब मजबूत, मैदान पर मुंबई, कौन जीतेगा आज का मैच

PBKS vs MI Winner Prediction: आईपीएल के डबल हैडर के दूसरे मुकाबले में भी दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी लग रही है। आइए देखते हैं मैच में कौन सी टीम विजेता बनकर उभरते हुए दिखाई दे रही है।

Punjab Kings vs Mumbai Indians

IPL 2023 PBKS vs MI Winner Prediction in Hindi: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होने जा रहा है। डबल हेडर के इस दूसरे मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा मोहली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 पर एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

हेड टू हेड- दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अभी तक 30 मैच हुए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 और पंजाब किंग्स ने 14 मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला टाई हुआ है। यानी यह मामला बराबर का ही रहता है।

पिछले पांच मैचों की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को तीन बार हराया है। इसके अलावा पिछले दो मैचों में भी पंजाब किंग्स को जीत मिली है। यहां शिखर धवन के टीम के पास एडवांटेज दिखता है।

होम रिकॉर्ड- पंजाब किंग्स की टीम यहां पर थोड़ी मात खा जाती है क्योंकि दोनों टीमों के बीच हुए पंजाब के पीसीएस स्टेडियम में हुए आठ मुकाबलों में मुंबई इंडियंस और पंजाब चार-चार मैच जीतने में कामयाब रहती है लेकिन मौजूदा सीजन की बात करें तो अभी तक हुए चार मुकाबलों में पंजाब किंग्स केवल एक बार ही जीतने में कामयाब रही है और वे पिछले तीन मैच अपने होम ग्राउंड पर हार गए हैं।

हालिया फॉर्म- फॉर्म की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम थोड़ी बेहतर दिखाई दे रही है क्योंकि उन्होंने 9 में से 5 में जीते हैं तो मुंबई इंडियंस की टीम ने आठ में चार मैच जीतकर 8 अंक लिए है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम आज का मैच जीत जाती है तो पंजाब किंग्स के समीकरण मुंबई इंडियंस से भी खराब हो जाएंगे।

करंट मोमेंटम- पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं तो मुंबई इंडियंस ने भी 5 में 3 मैच जीते हैं। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। ऐसे में मोमेंटम में भी दोनों ही टीमों की लगभग एक जैसी ही स्थिति है।

कांटे का मुकाबला- मुंबई इंडियंस की टीम के पास जहां मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का अनुभव है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम के पास अपने होम ग्राउंड में काफी खेलने का एक्सपीरियंस मौजूद है। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मुकाबला भी जीता था।

कौन होगा विजेता- ये मुकाबला कागज पर पूरी तरह कांटे की टक्कर का है लेकिन मैदान की बात हमेशा अलग होती है। कागजी टक्कर पर पंजाब किंग्स आज के मैच की पक्की विजेता है लेकिन सीजन के लास्ट में अपने गेम को ऊपर उठाने के लिए मशहूर मुंबई की टीम आज मैदानी विजेता हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+