Punjab Kings: शिखर बिना सब सून, अकेले 'गब्बर' की दहाड़ से नहीं चलेगा काम, PBKS को निकालनी होगी अपनी भी आवाज
Punjab Kings Team: धवन ने अभी तक टॉप का प्रदर्शन किया है लेकिन आज के मैच में वह 8 रन पर आउट हो गए। आकाश चोपड़ा ने भी बताया है कि पंजाब किंग्स की टीम शिखर के ऊपर ज्यादा ही निर्भर हो गई है।

IPL 2023 in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम कहीं ना कहीं अपने कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन के ऊपर कुछ ज्यादा ही निर्भर करती है। इस टीम ने आज गुजरात टाइटंस के मैच से पहले तीन मुकाबले खेले और दो जीत दर्ज करके सीजन की बढ़िया शुरुआत भी की लेकिन इसमें धवन ने हीं सबसे अहम भूमिका अदा की।
कहीं ना कहीं यह टीम के लिए थोड़ी दिक्कत की बात है क्योंकि अगर धवन जल्द आउट हो जाते हैं तो बाकी बल्लेबाज अपनी भूमिका निभाने में थोड़ा लड़खड़ा रहे हैं। शिखर धवन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तीन मैचों में 2 अर्धशतक समेत 225 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में एक खेली थी।
जब उनकी टीम के बल्लेबाज एक-एक करके ढहते गए तब उन्होंने अकेले दम पर खड़े रहकर स्टैंड किया। धवन ने 99 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी टीम को जीत नहीं मिली लेकिन इस पारी ने उनकी खासियत और पंजाब किंग्स के बाकी बल्लेबाजों की खामी को भी उजागर किया।
Recommended Video

आज जल्दी आउट हुए धवन- आज के मुकाबले में भी जब शिखर धवन 8 रन पर आउट हो गए तो बाकी बल्लेबाज जूझते हुए दिखाई दिए। केवल मैथ्यू शार्ट ही ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने टॉप ऑर्डर पर कुछ बढ़िया शॉट्स खेले। उनके आउट होने के बाद भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सैम करन ने जबरदस्त संघर्ष किया। इन तीनों बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके।
ऊपर से बेहद धीमी स्ट्राइक रेट से बैटिंग करना भी टीम के काम नहीं आया। शाहरुख खान ने अंत में आकर हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। प्रभसिमरन सिंह के ऊपर भी काफी उम्मीदें हैं जो आज लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं।
एक्सपर्ट भी कर चुके हैं इशारा- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में क्रिकेट एक्सपर्ट बन चुके आकाश चोपड़ा ने भी इस खामी की ओर इशारा किया। चोपड़ा ने पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, "पंजाब किंग्स की टीम धवन शिखर धवन के ऊपर निर्भर हो चुकी है। लॉ ऑफ एवरेज जॉस बटलर के खिलाफ भी था लेकिन उन्होंने रन किए हैं। यह शिखर धवन के भी खिलाफ हैं लेकिन वे भी रन कर रहे हैं।
"उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत रन किए है। लेकिन बाकी बल्लेबाजों को रन करने होंगे। बाकी बल्लेबाज उतने मजबूत तरीके से रन नहीं कर रहे हैं। आखिरी मैच में शिखर धवन ने 99 रन बनाए और उनकी बाकी टीम ने 44 रन ही बनाए और तो आप बाकी बल्लेबाजों से कुछ योगदान चाहेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications