IPL 2023 Playoff Schedule: प्लेऑफ की जंग के लिए तैयार हैं चारों टीम, जानें कब-कहां होगी भिड़ंत, ये रहा शेड्यूल

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां सीजन 23 मई से अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा। प्लेऑफ के लिए जीटी (GT), सीएसके (CSK), एलएसजी (LSG), और मुंबई इंडियंस (MI) क्वालीफाई करने वाली चार टीम हैं।

IPL 2023 Playoff Schedule

IPL 2023 Playoffs Schedule: आईपीएल में बीते दो दिन चले हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बाद प्लेऑफ का शेड्यूल स्पष्ट हो गया है। प्लेऑफ की रेस में उन चार टीमों को सफलता मिल चुकी है, जिन्होंने नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है। प्लेऑफ में सबसे पहले चैंपियन गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह पक्की की इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और फिर मुंबई इंडियंस ने भी क्वालीफाई कर लिया है।

आईपीएल का आखिरी लीग मैच आरसीबी बनाम जीटी मुकाबले के साथ खत्म हो चुका है। ऐसे में अब पहला क्वालीफायर मंगलवार यानी 23 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए कप्तान एमएस धोनी की सीएसके का सामना एमए चिदंबरम स्टेडियम में हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम से होगा।

इसके बाद 24 मई को एलएसजी (LSG) और एमआई (MI) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्लेऑफ के लिए पहुंचने वाली टीमों में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर रही, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट रन रेट के आधार पर दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर रही, चौथे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच लड़ाई थी, जोकि आखिरी दिन तक चली, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद पर एमआई की जीत और जीटी से आरसीबी की हार ने प्लेऑफ में पांच बार के चैंपियन को शानदार एंट्री दिला दी।

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में कुल 70 मैच खेले गये। आखिरी लीग मैच आरसीबी और जीती के बीच हुआ, जहां जीटी ने जीत दर्ज की। इस सीजन प्रत्येक टीम ने 14-14 मैच खेले, लेकिन अंकतालिका में गुजरात टाइटंस ने शुरू से ही अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखा।

जीटी ने 14 में से 10 मैच जीतकर 20 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा किया, तो वहीं सीएसके ने 8 जीत और 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर जगह बनाई। तीसरे नंबर पर आठ मैच में जीत के साथ 17 प्वाइंट्स लेकर एलएसजी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम एमआई रही, एमआई ने 8 जीत और 16 अंक के साथ चौथे नंबर पर अपनी सीट पक्की कर ली है।

आईपीएल 2023 प्लेऑफ शेड्यूल

  • क्वालिफायर 1- गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच- एमए चिदंबरम स्टेडियम- 23 मई- शाम 7.30 बजे
  • एलिमिनेटर - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- एमए चिदंबरम स्टेडियम- 24 मई- शाम 7.30 बजे
  • क्वालीफायर 2- क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच मैच 26 मई को होगा, जोकि शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
  • आईपीएल का फाइनल मैच- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 के विजेताओं के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई को खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं प्लेऑफ के मैच
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैचों को भारत में Jio Cinema वेबसाइट और एप्लिकेशन पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है, क्यों यहां अभी तक के सभी लीग मैच को भी लाइव स्ट्रीम किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+