Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - पंजाब vs राजस्थान
IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs RR Kaun Jita: राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है।

IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs RR Kaun Jita: आईपीएल में शुक्रवार को करो या मरो मुकाबले में राजस्थान की टीम को चार विकेट से जीत मिली है। पंजाब ने रजस्थान के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था। राजस्थान ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पंजाब इसके साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
पंजाब बाहर: राजस्थान के खिलाफ चार विकेट से हार झेलने के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए। वहीं जीत हासिल कर राजस्थान ने अभी खुद को प्लेऑफ की रेस के लिए खुद को बरकरार रखा है।
जायसवाल-पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक: लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की ओर से एक बार फिर यशस्वी जायसवाल का बल्ला चला। जायसवाल ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। पडिक्कल ने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया।
बटलर ने किया निराश: राजस्थान के लिए इस मस्ट विन वाले मैच में जोस बटलर से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन जोस बटलर इस मुकाबले में अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके। कगिसो रबाडा ने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई।
पंजाब का टॉप ऑर्डर फ्लॉप: अपने आखिरी लीग मैच में एक बार फिर पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के चार विकेट 50 रन के स्कोर पर गिर गए थे। जिस कारण बीच के ओवर में रन रेट काफी तेजी से नीचे की ओर गिर गया। कप्तान शिखर धवन भी इस मुकाबले में एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
लिविंगस्टोन-अथर्व का नहीं चला बल्ला: पिछले मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले लियाम लिविंगस्टोन भी पवेलियन लौट गए। नवदीप सैनी ने लियाम को क्लीन बोल्ड कर दिया। लिविंगस्टोन 13 गेंद पर नौ रन ही बना सके। दिल्ली के खिलाफ लियाम ने 94 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले अथर्व तायदे को भी नवदीप सैनी ने ही कैच आउट कराया था।












Click it and Unblock the Notifications