IPL 2023 में सब पर भारी फाफ और कोहली की क्लास, RCB की ये ओपनिंग जोड़ी है सुपरहिट

आईपीएल 2023 में फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की सुपरहिट अपनी जोड़ी एक और मैच में अपना कमाल दिखा चुकी है। इस सीजन में सिर्फ एक बार ही यह दोनों खिलाड़ी एक जोड़ी के तौर पर विफल हुए हैं।

Virat Kohli and Faf du Plessis

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस की जोड़ी का जलवा देखने को मिल रहा है। इसमें फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने की भूमिका में हैं तो विराट कोहली एंकर का किरदार प्ले कर रहे हैं।

आरसीबी की टीम मैच अपना मुकाबला पंजाब किंग्स से खेल रही है जो मोहाली के पीसीए स्टेडियम में हो रहा है। यहां पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए जिसमें विराट कोहली और फाफ के बीच शतकीय साझेदारी का सबसे बड़ा योगदान रहा।

दोनों खिलाड़ियों ने 16.1 ओवर में 137 रन जोड़े जिसमें विराट ने 59 रनों की पारी खेली। डुप्लेसिस कहीं अधिक आक्रामक थे और उन्होंने इस मैच में 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के जड़कर 84 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए तीसरी बार शतकीय साझेदारी की है।

इससे पहले विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी 4 बार यह काम कर चुकी है। फाफ और कोहली इस सीजन में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं क्योंकि डु प्लेसिस ने 6 मैचों में 343 और विराट कोहली ने इतने ही मैचों में 279 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक इस सीजन में चार-चार अर्धशतक भी लगाए हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Virat Kohli ने की पंजाब के खिलाफ कप्तानी,Faf du Plessis बने Impact Player | वनइंडिया हिंदी

    यह बताता है कि इस सीजन में एक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर इनका सिक्का कितना ज्यादा चल रहा है। आज जो साझेदारी हुई है वह आरसीबी के लिए पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस टीम के लिए अभी तक सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी में चार बार विराट कोहली ने अपनी भूमिका निभाई है।

    rcb

    आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीजन 2021 में 181 रनों की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की थी। ये आरसीबी के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

    आईपीएल 2023 में फाफ-कोहली की साझेदारी-

    • 148 (14.5) बनाम एमआई, बैंगलोर
    • 44 (4.5) बनाम केकेआर, कोलकाता
    • 96 (11.3) बनाम एलएसजी, बैंगलोर
    • 42 (4.4) बनाम डीसी, बैंगलोर
    • 6 (0.4) बनाम सीएसके, बैंगलोर
    • 137 (16.1) बनाम पीबीकेएस, मोहाली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+