PBKS vs MI: रोहित को धवन ने बताया टॉस जीतकर फील्डिंग लो? मुंबई के कप्तान का बड़ा खुलासा

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित ने चेज करने की इच्छा जताई।

PBKS vs MI

PBKS vs MI: रोहित शर्मा अक्सर मस्ती-मजाक करते हैं। फील्डिंग के दौरान मैदान पर वह काफी गंभीर भी रहते हैं। रोहित शर्मा का यह स्वभाव हर कोई जानता है। शिखर धवन के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस पर आये रोहित ने वहां भी कुछ ऐसा ही किया और एक मज़ेदार बात बताई। (Photo: IPL/Twitter)

रोहित शर्मा ने बताया कि मैंने धवन से पूछा था कि टॉस जीतने पर क्या निर्णय लेना है। धवन ने मुझे फील्डिंग करने के लिए कहा है और मैं गेंदबाजी करने का फैसला ले रहा हूं। इस तरह रोहित शर्मा ने अपनी बातों से हर किसी को हैरान कर दिया और मजाक भी किया।

रोहित ने कहा कि हमने लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह से किया है और विकेट भी अच्छा दिख रहा है। हम अपनी ताकत के अनुसार ही खेलेंगे। आप हमेशा इस तरह की पिचों पर रन बनाना चाहते हैं। हमने काफी आईपीएल मुकाबले खेले हैं और बैलेंस बनाना काफी अहम होता है। चीजें तेजी से बदल जाती हैं। हमें यह ध्यान रखना है कि टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि शिखर धवन ने भी पहले गेंदबाजी करने की इच्छा जताई। धवन ने कहा कि अगर टॉस जीत जाते, तो हम भी पहले गेंदबाजी करने का ही निर्णय लेते। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और धवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर दिया गया।

मुंबई इंडियंस ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है। मुंबई ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया था। राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने 213 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए टिम डेविड ने तूफानी बैटिंग की और अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए आठ मैचों में 4 बार जीत दर्ज की है। प्लेऑफ़ की दौड़ के लिए आने वाला हर मैच मुंबई इंडियंस के लिए अब अहम होता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+