6 फुट 5 इंच लंबाई, पहली गेंद पर किया केएल राहुल को लगभग आउट, कौन हैं PBKS के नए पेसर गुरनूर बराड़
PBKS vs LSG: लंबे कद के 140-145 kph की रफ्तार का ये गेंदबाज अपने हाई-आर्म एक्शन के दम पर काफी बढ़िया बाउसं हासिल कर लेता है। कौन हैं पंजाब किंग्स के नए डेब्यूटेंट गुरनूर, क्या है इनका रोल और खासियत, जानें सब कुछ

PBKS vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक और खिलाड़ी का डेब्यू हुआ है। मौजूदा सीजन के 38वें मुकाबले में जब पंजाब किंग्स टीम मोहाली के मैदान में उतरी तो कप्तान शिखर धवन ने खुलासा किया कि उनके टीम में दो बदलाव हुए हैं जिसमें एक तेज गेंदबाज अपना डेब्यू करने जा रहा है।
यह पेसर हैं पंजाब टीम पंजाब के गुरनूर बराड़। लंबे कद के बॉलर का 28 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल डेब्यू हो चुका है। इतना ही नहीं गुरनूर मैच का पहला ओवर फेंकने के लिए आए और सामने केएल राहुल को आउट करने का सुनहरा मौका भी मिला।
पहली गेंद पर सपनों-सरीखा डेब्यू मिस- राहुल ने गुरनूर की फुल लेंथ की ऑफ स्टंप के बाहर पड़ी पहली गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर एक आसान था कैच देते हुए खेल दिया लेकिन फील्डर ने इसे लपकने में चूक की। इस तरह से गुरनूर का सपनों सरीखा डेब्यू होते-होते रुक गया। लेकिन इस बॉलर ने पहले ओवर में सबको प्रभावित किया।
राज अंगद बावा की जगह पर आए- गुरनूर को पंजाब किंग्स की टीम ने अपने चोटिल खिलाड़ी राज अंगद बावा की जगह पर लिया था। 6 फुट 5 इंच का यह दाए हाथ का तेज गेंदबाज हाई-आर्म एक्शन रखता है और गेंदबाजी में एक्स्ट्रा बाउंस हासिल करता है। गुरनूर के एक्शन में जंप कम है लेकिन नई गेंद से सटीकता देखने लायक है। पहले ओवर में उन्होंने काइल मेयर्स और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों के सामने केवल दो ही रन दिए।
Recommended Video

MI के नेट बॉलर थे- गुरनूर अभी तक 5 फर्स्ट क्लास गेम और एक लिस्ट मैच खेल चुके हैं। वे रणजी ट्रॉफी 2022-23 में पंजाब की टीम का हिस्सा थे। गुरनूर को 2019 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक क्लब मुकाबला खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के स्काउट ने देखा था। हालांकि यह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस थी जिसने इस गेंदबाज को नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया था।
रफ्तार का सौदागर- मुंबई इंडियंस की टीम ने 2022 में इंग्लैंड में एक रिलायंस क्रिकेट टीम टूर रखा था जिसमें गुरनूर ने दो मुकाबले खेले थे और अपनी बोलिंग से प्रभावित किया था। अब आईपीएल 2023 का पहला हाफ गुजरने के बाद पंजाब की क्रिकेट टीम ने इस बॉलर को मौका दिया है और गुरनूर अपनी 140 प्लस किलोमीटर प्रति घंटा की आस पास की स्पीड से प्रभावित भी कर रहे हैं।
पावर हिटिंग भी कर सकते हैं- गुरनूर आईपीएल में एक गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में दिखाया था कि वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 60 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी। मजबूत कद काठी का यह गेंदबाज पावर हिटर भी है और भविष्य में उनकी इस काबिलियत को एक्सप्लोर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications