PBKS vs LSG: पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, शिखर धवन की वापसी, जानें कैसी हैं दोनों प्लेइंग 11
PBKS vs LSG Match: पिछले मैच में मुंबई को उनके मैदान पर हराने के बाद बुलंद हौसलों के साथ अपने होमग्राउंड पर केएल राहुल की एलएसजी के सामने हैं पंजाब किंग्स की टीम।

IPL 2023 LSG vs PBKS Match: आईपीएल 2023 में आज मोहाली मे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस ब्रिंद्रा स्टेडियम में मेजबान पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला करने जा रही है। यहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
इस मैच के साथ ही शिखर धवन ने कंधे की चोट के बाद वापसी कर ली है। पिछले कुछ मैचों में सैम करन कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अब धवन ने बताया है कि उनके कंधे में दर्द नहीं है। पंजाब किंग्स की टीम ने दो बदलाव किए हैं। मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर सिकंदर रजा आए हैं और एक तेज गेंदबाज ((गुरनूर बराड़) का डेब्यू हुआ है।
पंजाब की टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट हुआ है क्योंकि ना केवल शिखर धवन की वापसी हुई है बल्कि कैगिसो रबाडा भी लौट आए हैं। जबकि लखनऊ की टीम ने वही टीम उतारी है।
अंक तालिका में लखनऊ की टीम ने 7 में 4 मैच जीतकर चौथा स्थान काबिज किया हुआ है तो पंजाब की टीम भी इतने ही मैच जीतकर छठे स्थान पर है क्योंकि उनका रन रेट माइनस में है।
पंजाब किंग्स को पिछले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त जीत मिली थी उसके बाद उनका कॉन्फिडेंस काफी ऊंचा होगा। तब अर्शदीप सिंह ने जबरदस्त आखिरी ओवर फेंकते हुए दो बार स्टंप को तोड़ा था।
लखनऊ (प्लेइंग 11): के एल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर
इंपैक्ट प्लेयर: कृष्णप्पा गौतम, मार्क वुड, डैनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
इंपैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत बराड़












Click it and Unblock the Notifications