Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - पंजाब vs लखनऊ

IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs LSG Kaun Jita: शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक धमाकेदार जीत हासिल कर ली है।

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants

IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs LSG Kaun Jita: पंजाब किंग्स को अपने घर पर यानी मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से मात दी। इस मैच के जरिए टीम में वापसी करने वाले कप्तान शिखर धवन बल्ले के साथ इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रहे।

हाई स्कोरिंग रहा मैच: शुक्रवार को खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हरा दिया है। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई।

अथर्व तायदे ने जड़ा अर्धशतक: पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज अथर्व तायदे ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। अथर्व तायदे के अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पंजाब के बल्लेबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह टारगेट से दूर रह गए।

कप्तान धवन का बल्ला खामोश: शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए इस बड़े रन चेस में टीम को ठोस शुरुआत देने में नाकाम रहे। कप्तान शिखर धवन एक रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को अपना कैच थमा बैठे। धवन के आउट होने के साथ पंजाब का विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

नहीं चले पंजाब के इम्पैक्ट प्लेयर: इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह कप्तान शिखर धवन के साथ बतौर ओपनर पारी की शुरुआत करने आए। लेकिन वह इस बड़े रन चेज में अपना इम्पैक्ट छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों में नौ रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर आउट हो गए।

पंजाब को मिला था 258 रन का लक्ष्य: लखनऊ के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखने का काम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। लखनऊ के सभी बल्लेबाजों ने आतिशी पारी खेली।

इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर: लकनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का काम किया। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में महज दूसरी बार कोई टीम 250 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रही है। लखनऊ ने विशाल स्कोर खड़ा कर पंजाब को मैच से बाहर धकेलने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+