PBKS vs KKR Weather: पंजाब-केकेआर मैच पर बारिश का खतरा, मोहाली में बिगड़ा मौसम का मिजाज

PBKS vs KKR, IPL 2023 Mohali Weather: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम अपने होमग्राउंड पर धमाकेदार अंदाज में आईपीएल की शुरुआत करना चाहेगी।

PBKS vs KKR Weather

Mohali weather report on PBKS vs KKR match: आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीम इस सीजन नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी। पंजाब किंग्स के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। शिखर धवन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। धवन के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है।

राणा के पास केकेआर की कमान

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण नीतीश राणा केकेआर की कप्तानी करते नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से केकेआर को आईपीएल से पहले बड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर आईपीएल के शुरुआती हाफ सीजन से बाहर हो चुके हैं। वहीं दूसरे हाफ में भी उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम का रोल भी बेहद अहम होगा।

पंजाब-केकेआर मैच पर बारिश का खतरा

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा भी दिखाई पड़ रहा है। मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को मोहाली में तेज बारिश हुई थी और शनिवार को भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। यह मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा और मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में मोहाली में बारिश हो सकती है।

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजबा किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चाहर।

कोलकाता नाइट राइडर्स- वेंकटेश अय्यर, नारायण जदादीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+