PBKS vs GT: आईपीएल में राशिद खान का जलवा बरकरार, पिछली 10 गेंदों में झटके चार विकेट

Punjab Kings vs Gujarat Titans, Rashid Khan: पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले राशिद खान ने इस मुकाबले में भी अपने कमाल के प्रदर्शन को जारी रखा है। पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में उन्होंने विकेट झटक लिया।

Rashid Khan

PBKS vs GT, 18th Match, Indian Premier League 2023: मोहाली में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन पंजाब किंग्स के साथ होने वाले एक अहम मुकाबले में पंड्या ने मैदान पर वापसी की है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे मैथ्यू शॉर्ट

गुजरात टाइटंस के मैच विनर गेंदबाज राशिद खान ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। पंजाब किंग्स के लिए इस मुकाबले में मैथ्यू शॉर्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। मैथ्यू शॉर्ट ने मैदान पर आने के साथ ही चारों तरफ शॉट्स लगाने शुरू कर दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब की टीम पावरप्ले के दौरान 50 से अधिक रन बनाने में सफल रही।

राशिद ने पहले ही ओवर में लिया विकेट

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मैथ्यू शॉर्ट को रोकने में नाकाम साबित रहे थे। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या ने राशिद खान को गेंद सौंपी। राशिद खान ने आते ही मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैथ्यू शॉर्ट 24 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। मैथ्यू शॉर्ट के आउट होने के साथ ही पंजाब किंग्स के रन रेट में भारी गिरावट देखने को मिली।

पिछले 10 गेंदों में झटके चार विकेट

फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने केकेआर के खिलाफ आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दूल ठाकुर का विकेट झटका था। आईपीएल 2023 में पहली हैट्रिक राशिद खान लेने में कामयाब रहे। पिछली 10 गेंदों में राशिद खान 10 विकेट झटक चुके हैं। राशिद खान ने गुजरात को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने के मामले में राशिद खान नंबर वन गेंदबाज हैं।

कप्तान शिखर धवन रहे फ्लॉप

केकेआर के खिलाफ शानदार 99 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन इस मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। जोशुआ लिटिल ने शिखर धवन को अल्जारी जोशेप के हाथों कैच आउट करा कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। इस मैच में धवन ने आठ गेंद में आठ रन बनाए। इससे पहले प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। उन्हें मोहम्मद शमी ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+