PBKS vs DC: कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम और HPCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज

आईपीएल में 10 साल बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आज के मैच में हिमाचल की वादियों का मौसम और एचपीसीए स्टेडियम की पिच का मिजाज

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamsala

IPL 2023 Match at Dharmasala: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 10 साल बाद धर्मशाला में इंडियन आईपीएल के मैचों की वापसी हो रही है। पंजाब किंग्स की टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इस स्टेडियम का इस्तेमाल अपने होमबेस के तौर पर करने जा रही है। आइए देखते हैं आज मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

भारत में इस समय काफी गर्मी पड़ रही है और आईपीएल के सभी मुकाबले इससे बचे हुए नहीं है लेकिन आज का मैच अलग है जहां मौसम ठंडा रहेगा। धर्मशाला 'सी-लेवल' से 1457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां मुकाबला करने के लिए दोनों दोनों टीमों के साथ-साथ दर्शक भी उतने ही उत्सुक हैं।

पिच पर सटीक भविष्यवाणी करना हालांकि इतना आसान नहीं होगा जितना आईपीएल के बाकी स्थलों को लेकर है क्योंकि धर्मशाला में अंतिम आईपीएल मुकाबला 2013 में खेला गया था।

इसके अलावा इस स्टेडियम में एक साल बाद कोई मैच हो रहा है क्योंकि इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एक मुकाबला यहां प्रस्तावित था लेकिन आउटफील्ड में बने पैचों के कारण धर्मशाला से मेजबानी छीन ली गई।

धर्मशाला की पिच पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 175.7 है। पहली पारी में औसत विनिंग स्कोर 190.8 रहा है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हिस्से में 55.6% जीत आई है। जबकि दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम 44.4% मैच जीत पाई है।

पिच बल्लेबाजी की मददगार है और यहां पर बढ़िया बाउंस देखने के लिए मिलेगा जिससे तेज गेंदबाजों की गेंद कैरी करने में आसानी होगी। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला भी देखने को मिलेगा। खासकर तब जब ओस पड़नी शुरू हो जाएगी तो मैच में रन और ज्यादा बनने शुरू हो जाएंगे।

धर्मशाला का मौसम खुशनुमा है और यहां बारिश के चांस नहीं है। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जो मैच के समय तक काफी कम हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+