IPL 2023: बॉलीवुड में भी माही का जलवा, अरिजीत सिंह ने छुए महेंद्र सिंह धोनी के पैर
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings MS Dhoni: क्रिकेट ही नहीं बॉलीवुड में भी महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

IPL 2023 Opening Ceremony Arijit Singh: गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम मुकाबले को भले ही हार गई हो, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरी। धोनी चेन्नई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 178 रनों तक पहुंचाया।
आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी नजर आए कई सितारे
दमदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज किया गया। लगभग 5 साल के बाद आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा सिंगर अरिजीत सिंह भी परफॉर्म करते नजर आए। ओपनिंग सेरेमनी की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्हीं तस्वीरों में से एक फोटो फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन गया है।
अरजीत ने धोनी के दोनों पैर छुए
सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में सिंगर अरजीत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के दोनों पैर छुते दिखाई पड़ रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज से फैंस का मनोरंजन किया। इसके बाद जब उनकी मुलाकात धोनी से हुई तो अरजीत ने कुछ ऐसा किया कि जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी। अरिजीत ने धोनी के दोनों पैर छू कर कैप्टन कूल का सम्मान किया। अरजीत की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
पहले मैच में चेन्नई को मिली हार
आईपीएल के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किय। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और एक छोर से लगातार विकेट गिरते चले गए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ के 92 रनों की मदद से सात विकेट पर 178 रन बनाए। 179 रनों का पीछा करते हुए राशिद खान की बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने आखिरी ओवर में पांच विकेट से मैच को अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications