नवीन उल हक के चुप कराने पर भी नहीं मानी ईडन गार्डन्स की भीड़, लगते रहे कोहली-कोहली के नारे- VIDEO
IPL 2023 in Hindi: ईडन गार्डन्स की पब्लिक को चुप कराने का असफल प्रयास करते हुए नवीन उल हक ही झुंझला गए। अफगान युवा के के लिए विराट से पंगा लेना भारी पड़ता दिख रहा है।

IPL 2023 Video Viral: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज Naveen-ul-haq और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच हुई तनातनी आईपीएल 2023 की सबसे बड़ी हाईलाइट में से एक है। नवीन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा है जिन्होंने विराट कोहली के साथ उस समय उलझ गए थे जब आरसीबी और एलएसजी का मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था।
बताया गया था कि विराट कोहली ने छींटाकशी की शुरुआत की थी जिसके बाद नवीन भी पीछे नहीं हटे थे। बाद में नवीन ने स्वीकार भी किया कि अगर कोई उन्हें कुछ कहता है तो ये उनके खून में नहीं है कि वे पीछे हट जाएं। वे भी पलटकर जवाब देंगे।
लेकिन नवीन पर यह सब चीजें कहीं ना कहीं दबाव डाल रही हैं और उनके लिए भारत में आईपीएल खेलना थोड़ा मुश्किल बना रही है। लखनऊ की टीम ने अपना लेटेस्ट मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेला जहां लोकल पब्लिक ने विराट कोहली के नारे लगाकर नवीन पर टोंट मारी।
कोहली-कोहली के नारे नवीन को चिढ़ाने के लिए लगाए जा रहे थे। यह सब मैच के दूसरे ओवर में हुआ जब केकेआर की पारी में जेसन रॉय ने नवीन उल हक की गेंदों को चौकों के लिए भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ में से कोहली-कोहली की आवाजें आनी शुरू हो गई।
यह शोर इतना बढ़ता गया कि इससे परेशान होने के बाद नवीन भी झुंझला गए और उन्होंने ईडन गार्डन स्टेडियम में बैठे दर्शकों को मुंह पर उंगली रखकर चुप करने का इशारा भी दिया। लेकिन कोई चुप नहीं हुआ और शोर तेज होता चला गया। नवीन के लिए गेंदबाजी में भी दिन अच्छा नहीं होने से उनकी झुंझलाहट और भी बढ़ी होगी।
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का रिएक्शन आया है क्योंकि इससे पहले एलएसजी टीम के मेंटर गौतम गंभीर भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा ही सारा कर चुके हैं। इसके बाद विराट कोहली ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बदला लेते हुए लखनऊ के खिलाड़ियों के खिलाफ खूब स्लेजिंग की थी।
इस दौरान विराट की नवीन के साथ-साथ गौतम गंभीर से भी झड़प हुई थी। जहां तक मुकाबले की बात है तो लखनऊ और बेंगलुरु की टीम ने सीजन में एक-एक मैच एक दूसरे के खिलाफ जीता है। अब इस बात के चांस है कि यह दोनों प्लेऑफ में भी एक बार फिर से आमने-सामने हो सकते हैं।
एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों का मैच होने की संभावनाएं बन रही है लेकिन उसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छे रन से जीतना होगा। हालांकि आज एक ओर मैच में अगर मुंबई इंडियंस हार जाती है तो आरसीबी का काम आसान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications