KKR vs GT: 'केकेआर ने मेरे लिए वो किया जो वेस्टइंडीज बोर्ड से नहीं हुआ, रसेल का भावुक बयान
Andre Russell लम्बे समय से केकेआर के साथ जुड़े हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी के साथ उनको 9 वर्षों का समय हो गया है।

IPL 2023, Andre Russell: लम्बे समय से आईपीएल में केकेआर से जुड़े आंद्रे रसेल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी रसेल ने अंतिम समय में धमाका किया। रसेल ने मुकाबला शुरू होने से पहले केकेआर के साथ खेलने को लेकर एक बड़ी और अहम प्रतिक्रिया दी।
रसेल ने कहा कि जिस तरह का इन्वेस्टमेंट मेरे लिए केकेआर ने किया है, उतना मेरे देश के लिए खेलते समय विंडीज बोर्ड ने भी नहीं किया था। उन्होंने कहा कि केकेआर ने मेरे घुटने का प्रोपर इलाज कराने के लिए मुझे उचित जगह पर भेजा था। ईमानदारी से कहूँ, तो मेरे लिए यह खास था।
उन्होंने कहा कि अन्य कोई फ्रेंचाइजी या मेरे देश ने भी इतना इन्वेस्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि 9 साल से मैं इस टीम के साथ हूं और मुझे यह काफी लीग काफी पसंद है। मैं इस टीम के साथ ही खुश हूं और अन्य किसी टीम के बारे में नहीं सोचता। इतने सालों में इस टीम के लोगों से मेरा जुड़ाव काफी बढ़ा है।
रसेल ने कहा कि जब खेल नहीं भी हो रहा होता है, तो मैं टीम के सीईओ मिस्टर वेंकी से टच में रहता हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं। गौरतलब है कि रसेल केकेआर के उन चुनिन्दा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनको पिछले साल हुई मेगा नीलामी से पहले केकेआर ने रिटेन करते हुए रखा था।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आंद्रे रसेल ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया।
रसेल के अलावा केकेआर के लिए गुरबाज ने भी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की धाकड़ पारी खेली। केकेआर के अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और फ्लॉप हो गए।












Click it and Unblock the Notifications