IPL 2023: दो सीजन की खामोशी के बाद फिर दहाड़ने के लिए तैयार है Mumbai Indians, क्या हैं कमजोरी और ताकत

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में फिसड्डी रही और उससे भी पिछले सीजन में प्लेऑफ नहीं जा पाई लेकिन निडर ब्रांड क्रिकेट खेलने वाली एमआई के लिए वापसी का वक्त आ चुका है।

 Mumbai Indians

IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2023 (IPL 2023) में उतरने से पहले कुछ सवाल हैं जिनके जवाब उनको टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से देने होंगे। पांच बार की चैम्पियन एमआई पिछले सीजन में सबसे नीचे रही और आईपीएल 2021 में भी प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जाहिर है कुछ चिंताएं की बात जरूर हैं जिसने इस फ्रेंचाइजी को उसके निर्मम स्टाइल खेल से दूर कर दिया है। क्रिकेट का निडर ब्रांड खेलने वाले इस टीम ने पिछले दो सीजनों में किसी को नहीं डराया और चुनौतियां मौजूदा सीजन में भी हैं। (Cover Photo- MI Twitter)

Mumbai Indians- एक नजर

मुंबई इंडियंस के पास अब पांड्या बंधु और कीरोन पोलार्ड के तौर पर वो 'इंजन' नहीं है जिसने कई सीजनों तक टीम की गाड़ी खींची। ना ही मलिंगा की भरपाई करने वाले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस सीजन में मौजूद रहेंगे। लेकिन टीम के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) बहुत ही अहम होने जा रहे हैं जिनको आईपीएल 2022 की नीलामी में लिया गया था पर वे चोट के चलते तब खेल नहीं पाए थे। लेकिन फिर जे रिचर्डसन पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इन दो रिप्लेमेंस की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

साथ ही यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अगर ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीकी टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे में चुनती है तो ये दोनों 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला मिस करेंगे। हालांकि 8 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ये टीम से जुड़ जाएंगे।

green

इस साल मुंबई इंडियंस के लिए क्या बदला है- New Changes for Mumbai Indians

अब कीरोन पोलार्ड बैटिंग कोच के तौर पर काम करेंगे लेकिन उनके बढ़िया रिप्लेसमेंट के रूप में कैमरन ग्रीन (Cameron Green) भी हैं। टीम ने टी-20 में 138.81 के स्ट्राइक पर बैटिंग करने वाले विष्णु विनोद को भी खरीदा है। यहां ग्रीन और आर्चर की उपस्थिति और उनका प्रदर्शन बहुत हद तक टीम की आगे जाने का रास्ता भी तय करेगा।

टीम की चुनौतियां क्या हैं- Challenges for Mumbai Indians

पेस अटैक बहुत मजबूत नहीं है- जाहिर है पेस अटैक में बड़े नाम अब गायब हैं। बुमराह, रिचर्डसन की गैर मौजूदगी में आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ग्रीन उत्तराखंड के पेसर आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, अरशद खान और डुआन जानसेन शामिल हैं।

स्पिन अटैक उससे भी कमतर है- मुंबई की टीम कभी भी अपने स्पिनरों के लिए नहीं जानी गई लेकिन वे इनके बिना पांच खिताब जीत चुके हैं तो इसका कारण प्रीमियर पेसर रहे। पर इस बार उनके स्पिन विभाग में अनुभव की कमी है। उनके पास टीम में लेग स्पिनर पीयूष चावला हैं, लेकिन उन्होंने पिछले दो सीजन में बहुत ही कम क्रिकेट खेला है।

tim david

टीम की सबसे बड़ी ताकत- Mumbai Indians Biggest Strenght

ये टीम अपने पॉवर हिटर के लिए मशहूर रही है। शायद ही किसी टीम के पास इतनी क्षमता में प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हों। राहत की बात है कि हार्दिक और पोलार्ड के रिप्लेसमेंट के तौर पर ग्रीन और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वही, ब्रेविस भी हैं जिन्होंने भले ही अभी कुछ नहीं किया है लेकिन वे बहुत ही लंबी रेस के घोड़े हैं। तिलक वर्मा पर टीम भरोसा कर सकती है। मुंबई ने इन युवाओं पर भविष्य का निवेश किया है जो उनको बढ़िया रिटर्न जरूर देगा।

Jasprit Bumrah

सबसे बड़ा एडवांटेज- Advantage for Mumbai Indians

होम और अवे फॉर्मेट के आने से मुंबई को अपना वो किला मिल गया जिसमें वे बहुत ही बुरी तरह से विपक्षियों को कूटने के लिए मशहूर हैं। ये टीम अपने कप्तान की तरह थोडी लेजी है जो शुरुआत में सुस्त होने के बाद बाद में गर्म होकर फाइनल तक प्रहार करती जाती है। इस बार भी ऐसा हुआ तो ये जानना मजेदार रहेगा कि एमआई को लीग स्टेज के अपने अंतिम चार में तीन मुकाबले वानखेड़े में ही खेलने हैं। शुरुआत में 9 मैच होम और अवे स्टाइल में खेले जाएंगे। पिछली बार सभी टीमों ने कोविड के चलते मुंबई और पुणे में खेला था जिसकी सबको आदत हो गई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वॉड: Mumbai Indians Full Squad

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान , डुआन जानसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+