Mumbai Indians Full Squad: रोहित की टीम में किशन से भी महंगा खिलाड़ी, क्या मुंबई को मिलेगी छठी ट्रॉफी!

IPL 2023 Mumbai Indians Full Squad: पिछले नीलामी में मुंबई ने ईशान किशन को 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। लेकिन इस बार टीम ने इससे भी ज्यादा पैसे खर्च कर कैमरन ग्रीन को खरीदने का काम किया है।

Mumbai Indians

IPL 2023 Mumbai Indians Full Squad: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने नीलामी में कुछ मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई की टीम ने सबसे महंगा 17 करोड़ 50 लाख में खरीदा है। कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गजों के टीम से बाहर होने के बाद कैमरन ग्रीन टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी हुई मजबूत

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी हुई मजबूत

रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। मुंबई ने इस नीलामी में अपने साथ कैमरन ग्रीन और विष्णु विनोद जैसे बल्लेबाजों को खरीदने का काम किया है। मुंबई की टीम अब काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर पर टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। वहीं पीयूष चावला के रूप में एक अनुभवी भारतीय स्पिनर भी टीम के पास मौजूद है। टीम ने कुछ ऑलराउंडर खिलाड़ियों को भी खरीदने का काम किया है। मुंबई की कोशिश आईपीएल 2023 के सीजन में इन खिलाड़ियों के दम पर धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी।

मुंबई ने इन 8 खिलाड़ियों को खरीदा

मुंबई ने इन 8 खिलाड़ियों को खरीदा

कैमरन ग्रीन - 17.5 करोड़
झाय रिचर्ड्सन - 1.5 करोड़
पीयूष चावला - 50 लाख
डुआन यानसेन - 20 लाख
विष्णु विनोद- 20 लाख
शम्स मुलानी- 20 लाख
नेहल वढेरा - 20 लाख
राघव गोयल - 20 लाख।

ऑक्शन के बाद ऐसी है मुंबई की टीम

ऑक्शन के बाद ऐसी है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन, झाय रिचर्ड्सन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+