IPL 2023: धमाकेदार वापसी के लिए तैयार मुंबई इंडियंस, इस अफ्रीकी दिग्गज को बनाया हेड कोच

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट के 15वें सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

नई दिल्ली, 16 सितंबर: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट के 15वें सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2022 में मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और फ्रेंचाइजी आखिरी पायदान पर रही थी। लेकिन अब रोहित शर्मा की टीम आईपीएल 2023 में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने अभी से इसकी तैयार शुरू कर दी है। महेला जयवर्धने के हेड कोच से इस्तीफा देने के बाद अब फ्रेंचाइजी ने दिग्गज अफ्रीकी क्रिकेटर मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाया है। बाउचर पहले ही इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

जयवर्धने ने दिया था इस्तीफा

जयवर्धने ने दिया था इस्तीफा

हाल ही में महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बाउचर इस पद को संभाल सकते हैं। आज मुंबई इंडियंस ने आज ट्वीट कर आज इस बात की पुष्टि भी कर दी। एमआई ने इंग्लिश और मराठी में यह ट्वीट किया। अपने नए हेड कोच मार्क बाउचर को प्रस्तुत कर रहे हैं। पटलन दिग्गज क्रिकेटर का परिवार में स्वागत किया जाए।

नए रोल में जयवर्धने

नए रोल में जयवर्धने

इस्तीफ के बाद महेला जयवर्धने अब मुंबई की टीम में नए रोल में नजर आएंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के क्रिकेट डायरेक्टर जहीर खान के पद में भी फ्रेंचाइजी द्वारा बदलाव किया गया है। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को अब ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया गया है। जयवर्धने अब मुंबई इंडियंस की मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की विदेशी टीमें यूएई और साउथ अफ्रीका टी20 लीग की परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा वह आईपीएल समेत तीनों टीमों के मुख्य कोचों को दिशा निर्देश भी देंगे और जरूरत पड़ने पर वह टीम के साथ अपना अनुभव भी शेयर करेंगे।

जहीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जहीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज पेसर जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। जहीर युवा खिलाड़ियों के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई की टीम हमेशा ही युवा खिलाड़ियों की खोज करने के लिए जानी जाती है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ही खोज है।

5 बार जीता है खिताब

5 बार जीता है खिताब

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। फ्रेंचाइजी ने अब तक 5 बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। एमआई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन रही है। आईपीएल 2022 में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते थे। -0.506 नेट रनरेट के साथ टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी। कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी 15वें सीजन में काफी खराब रहा था। वह पूरे सीजन में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+