IPL 2023: 'ये है मेरे करियर का अंतिम चरण', SRH पर जीत के बाद धोनी ने दिया आईपीएल में आगे खेलने पर बड़ा हिंट

IPL 2023 in Hindi: क्या आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का अंतिम सीजन साबित होगा? 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत करने के बाद धोनी ने दिया बड़ा हिंट

IPL 2023: MS Dhoni

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) ने शुक्रवार को अपने आईपीएल करियर पर संकेत दिए हैं। शायद इंडियन प्रीमियर लीग में यह उनका आखिरी सीजन भी हो सकता है। धोनी पहले ही 42 साल के हैं और उनकी टीम के पूर्व साथी केदार जाधव ने भी कहा था कि यह माही का अंतिम सीजन होने जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को लगभग एकतरफा तरीके से मात दी थी। इसके बाद धोनी ने मैच के बाद कहा यह उनके करियर का अंतिम चरण है। जितना लंबा हो सके वे खेलेंगे।

धोनी ने कहा, "यह मेरे करियर का आखिरी चरण चल रहा है। मैं चाहे जितना लंबा खेलूं। 2 साल बाद यहां फैंस को स्टेडियम में आकर मैच देखने का अवसर मिला है तो अच्छा लग रहा है। भीड़ ने हमें काफी प्यार और अटेंशन दी है।"

धोनी इस दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना की तारीफ कर रहे थे जो लसिथ मलिंगा की तरह बॉलिंग करते हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में भी 4 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए थे और सनराइजर्स के खिलाफ भी 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने IPL में लिख दिया नया इतिहास, बतौर Wicket Keeper नई उपलब्धि | वनइंडिया हिंदी

    धोनी ने आगे कहा, "मैं यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए थोड़ा हिचकिचा रहा था क्योंकि मुझे लग रहा था कि ओस नहीं होगी। जब ओस के चांस हो तो आप दूसरी पारी में बैटिंग करते हैं। स्पिनरों ने मैदान में आकर काफी अच्छी गेंदबाजी की है। तेज गेंदबाजों ने भी बढ़िया गेंदबाजी की खासकर पथिराना ने।"

    इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग करने का फैसला किया था और सनराइजर्स की टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रनों पर ही समेट दिया था। इस मुकाबले में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

    4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इसके अलावा बल्लेबाजी में डेवोन कोन्वे ने भी 57 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर तीन पर मौजूद है और वे 6 में चार मैच जीतने के बाद बहुत अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+