IPL 2023 में एक पारी में दिए गए सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन और उनका मैच के नतीजे पर असर
IPL Unwanted Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक पारी में सर्वाधिक रन खर्च करने वाली टीम कौन सी है और उस मैच के रिजल्ट पर इन रनों का क्या प्रभाव पड़ा है।

IPL 2023 Records in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक 65 मुकाबले हो चुके हैं। प्लेऑफ के लिए बहुत तेजी के साथ सफर आगे बढ़ रहा है। 16वे सीजन में भी कई मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे देखे गए। आइए देखते हैं इस सीजन में अभी तक किन टीमों ने एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन दिए और मैच पर उनका क्या प्रभाव पड़ा।
1. राजस्थान रॉयल्स- आरआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 अप्रैल को हुए मुकाबले में वानखेड़े के मैदान पर 25 रन अतिरिक्त खर्च किए थे। जिसमें से 16 वाइड गेंद थी। ये मुकाबला काफी नाजुक साबित हुआ था क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 गेंद रहते हुए जीत दर्ज की थी और कहीं ना कहीं अतिरिक्त रनों ने इस मैच के रिजल्ट पर अपना प्रभाव डाला था।
2. कोलकाता नाइट राइडर्स- केकेआर की टीम ने 6 अप्रैल को ईडन गार्डन में हुए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 23 अतिरिक्त रन दिए थे जिसमें 10 वाइड गेंद थी। इस दौरान तीन नो बॉल फेंकी गई थी। हालांकि मुकाबले पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि कोलकाता की टीम 81 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही थी।
3. सनराइजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स की टीम ने 18 अप्रैल को हैदराबाद में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 अतिरिक्त खर्च किए थे। इस मैच में हैदराबाद की टीम 178 रन बना पाई थी और मुंबई इंडियंस के हाथों 14 रनों से हार गई थी। यह बताता है कि एक्सट्रा रनों ने प्रभाव छोड़ा है।
4. लखनऊ सुपरजायंट्स- लखनऊ की टीम ने 3 अप्रैल को चेन्नई के मैदान पर सीएसके के खिलाफ 18 अतिरिक्त रन खर्च किए जिसमें 13 वाइड गेंद थी 3 नो-बॉल के रन थे। इस मैच में सुपरजाइंट्स ने 205 रन बनाए थे। लेकिन सुपर किंग्स की टीम 12 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही जो बताता है कि अतिरिक्त रनों कुछ प्रभाव मैच के नतीजे पर जरूर पड़ा है।
5. लखनऊ सुपरजाइंट्स- नंबर पांच पर एक बार फिर से लखनऊ की टीम है जिन्होंने 7 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 अतिरिक्त खर्च किए थे जिसमें 15 गेंद वाइड गेंद थी जो बहुत ज्यादा है। सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत गई थी जिसका मतलब यह है कि अतिरिक्त रनों का मैच के नतीजे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा












Click it and Unblock the Notifications