IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा, मोटी रकम को कौन-कौन कर पाया जस्टिफाई
IPL 2023 में सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ियों ने सीजन में कैसा प्रदर्शन किया। इस बार बहुत मोटी रकम में खरीदे गए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। सैम करन लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

IPL 2023 Most Expensive Players and Performance: आईपीएल का 16वां सीजन 29 मई की रात गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिताबी मुकाबले के बाद समाप्त हो जाएगा। अगर हम इस सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों और उनकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इनकी परफॉर्मेंस उम्मीद से थोड़ी कम ही रही है।
कुछ खिलाड़ियों ने अपनी महंगी कीमत को जस्टिफाई किया तो कुछ बड़ी निराशा साबित हुए और कुछ का प्रदर्शन बस मिलाजुला रहा। आइए एक बार इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गौर करते हैं-
1. सैम करन- सैम को आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने 18.50 करोड की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। इस रकम पर अभी तक आईपीएल में कोई खिलाड़ी नहीं बिका है। यानी ये सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
सैम एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 48.90 के बहुत ही साधारण औसत के साथ 10 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनामी रेट 10.22 का रहा जो काफी ज्यादा है। इसके अलावा सैम ने पांच कैच भी लिए।
सैम बल्लेबाजी में औसत साबित हुए और उन्होंने 14 मैचों में 55 के उच्चतम स्कोर के साथ 276 रन बनाए जिसमें उनका बल्लेबाजी औसत 27.7 रहा। इस दौरान सैम ने 136 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। अगर सैम के ओवरऑल प्रदर्शन को देखेंगे तो वे एक ऑलराउंडर के तौर पर एक-दो मैचों में मैच विजेता जरूर साबित हुए लेकिन सबसे महेंगे खिलाड़ी के तौर पर औसत से नीचे साबित हुए।
2. कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस के इस आलराउंडर को आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में 17.50 करोड रुपए में खरीदा गया जो वाकई में एक बहुत मोटी रकम है और कैमरन ने काफी हद तक इस रकम की भरपाई करने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने 16 मैचों में 50.22 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 100 के उच्चतम स्कोर के साथ 452 रन बनाए।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट बहुत शानदार रहा जो 160.2 का था। एक बल्लेबाज के तौर पर कैमरन हिट मशीन साबित हुए लेकिन गेंदबाजी में केवल 6 विकेट ले पाए और उनका बॉलिंग औसत 60.16 का रहा जो खराब है। कैमरन ग्रीन ने सीजन में पांच कैच लिए। ग्रीन ऑलराउंड पैकेज के तौर पर थोड़े औसत साबित हुए लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने काफी अच्छा काम किया।
3. केएल राहुल- लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 17 करोड़ में रिटेन किए गए केएल राहुल भी इस सीजन की एक निराशा ही साबित हुए क्योंकि उनको चोट लग गई थी जिसके चलते वे आईपीएल में प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गए। लखनऊ के कप्तान ने 9 मैचों की 9 पारियों में 34.25 के औसत और 113.22 के साधारण स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और कुछ खास योगदान नहीं कर सके। राहुल ने इस दौरान चार कैच लपके।
4. बेन स्टोक्स- आईपीएल का यह महंगा खिलाड़ी सबसे बड़ी निराशा साबित हुआ है। स्टोक्स को बड़ी हसरतों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16.25 करोड रुपए में लिया था। लेकिन बेन स्टोक्स आईपीएल में आने से पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि वे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। उनके घुटने में तकलीफ थी और बैटिंग में उन्होंने कुछ भी नहीं किया।
फिटनेस के मारे स्टोक्स सिर्फ दो ही मैच खेल पाए जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए और गेंदबाजी में कहने लायक कुछ नहीं है। इस दौरान स्टोक्स ने दो कैच लिए।
5. निकोलस पूरन- निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹16 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा और वेस्टइंडीज के इस विकेटकीपर ने अपनी टीम के लिए भरसक प्रयास किए। पूरण ने आईपीएल में 15 मैचों में 15 पारियां खेली और दो अर्धशतक के साथ लगभग 30 की औसत से 358 रन बनाए।
पूरन की सबसे बड़ी खासियत उनका स्ट्राइक रेट रहा जो लगभग 173 का है। विकेटकीपिंग में भी पूरन ने 10 पारियों में 8 शिकार किए जिसमें पांच कैच लिए और तीन स्टंप किए। देखा जाए तो पूरन का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन क्या यह प्रदर्शन इतनी मोटी रकम को जस्टिफाई करता है? तो उसका जवाब नहीं में होगा। लेकिन लखनऊ की टीम निचले क्रम पर पूरन की आतिशी बल्लेबाजी से खुश होगी क्योंकि उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल स्थितियों से निकाला है।
6. हैरी ब्रुक- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के इस युवा को 13.25 करोड़ में खरीदा था और यह बल्लेबाज बेन स्टोक्स के बाद सबसे बड़ी निराशा साबित हुआ। हैरी ने इस सीजन में केवल एक शतक लगाया।
उन 100 रनों को छोड़ दिया जाए तो यह बल्लेबाज बाकी की 10 पारियों में केवल 90 रन बना सका है। हैरी ने कुल मिलाकर 11 मैचों की 11 पारियों में 190 रन बनाए जिसमें 21.11 का औसत और 123.37 का साधारण स्ट्राइक रेट रहा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications