IPL 2023: मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स की होगी वापसी, अचानक बेहोश होकर स्टेज से गिरने के बाद हो गए थे बाहर
IPL 2023 mini auction: आईपीएल 2022 के लिए होने वाली बड़ी नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर स्टेज से नीचे गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
IPL 2023 mini auction: आईपीएल नीलामी की तैयारियों ने जोर पकड़ ली है। नीलामी से पहले सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। पिछली बार से आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। लखनऊ और गुजरात की टीम ने पिछले साल इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा सभी को हैरान करने का काम किया। गुजरात ने यह कामयाबी हार्दिक पंड्या की कप्तानी में हासिल की थी।

एक बार फिर ह्यूज एडमीड्स कराएंगे नीलामी
दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन को ह्यूज एडमीड्स होस्ट करेंगे। आईपीएल 2023 के लिए मिनी-ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाना है। इस ऑक्शन के जरिए ह्यूग एडमीड्स नीलामीकर्ता के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साल 2018 में रिचर्ड मैडली की जगह लेने के बाद से आईपीएल नीलामी की मेजबानी एडमीड्स ही कर रहे हैं और इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे।
पिछली बार चारु शर्मा ने कराई थी नीलामी
साल 2022 में आईपीएल नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। बेहोश होकर वह अचानक स्टेज से नीचे गिर गए थे। श्रीलंकाई खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा की बोली लगाते समय ह्यूज एडमीड्स के साथ ये हादसा हुआ था। जिसके बाद उन्हें ह्यूज एडमीड्स को अस्पताल ले जाया गया था। नीलामी को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और बाद में फिर इसे चारु शर्मा ने कंप्लीट कराया।
नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बरस सकते हैं पैसे
इस साल होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हो सकते हैं। कैमरून ग्रीन, केन विलियमसन, आदिल रशीद, सैम करन और बेन स्टोक्स ये कुछ ऐसे नाम हैं जिन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से कमाल करने वाले नारायण जगदीशन को भी अच्छी खासी रकम मिल सकती है। सभी टीम में नीलामी में बेहतर खिलाड़ियों को खरीद टीम को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications