SRH vs MI: ग्रीन ने खेली पैसा वसूल पारी, तिलक वर्मा का जलवा बरकरार, मुंबई ने बनाए 192 रन

MI vs SRH Today Match in Hindi: आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में आज सनराइजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस टीम की पूरी हाईलाइट को आप यहां पढ़ सकते हैं।

IPL 2023 MI vs SRH

IPL 2023 SRH vs MI Match in Hindi: आईपीएल 2023 में आज 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

एमआई ने इस पारी में कैमरन ग्रीन , तिलक वर्मा (37) की तूफानी पारियों के अलावा रोहित (28) और ईशान (38) की उपयोगी पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रनों का स्कोर बनाया।

मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करने आए रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत दी जहां कप्तान रोहित शर्मा फिर से अल्ट्रा एग्रेसिव अप्रोच दिखाने के चक्कर में अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे। रोहित ने 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और 6 चौके लगाए। इस दौरान वे आईपीएल में 6000 रन पूरा करने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए।

रोहित को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए आज केवल 14 रनों की दरकार थी। अब वे विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हो चुके हैं। रोहित की पारी के बाद नंबर 3 पर आए कैमरन ग्रीन ने ईशान किशन के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों को गेंदबाजी का सामना करने में थोड़ी दिक्कत आई। इसी बीच ईशान किशन अपने 4000 T20 पूरे कर चुके थे और अब उनको एक बढ़िया पारी खेलने की दरकार थी लेकिन वे 31 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। येन्सन की गेंद पर कप्तान मार्करम ने उनका बेहतरीन कैच लिया।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही एक जबरदस्त छक्का लगाकर उम्मीदों को जगाया लेकिन वे 7 रनों के स्कोर पर येन्सन को चिप करने के प्रयास में सीधे मार्करम के हाथों कैच आउट हो गए।

यहां एमआई का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज आया। तिलक वर्मा नाम के इस युवा ने अपनी कंसिस्टेंसी से बड़े-बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। तिलक ने एक और लाजवाब पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 37 रनों की पारी में चार छक्के लगाए। उनको भुवनेश्वर ने मयंक के हाथों कैच कराया।

ग्रीन का पहला आईपीएल पचासा- आज के मैच में महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि मुंबई ने नीलामी के समय उनके लिए अपनी तिजोरी क्यों खोल दी थी। उन्होंने आज अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया।

ग्रीन ने नटराजन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में 20 रन बटोरे। ग्रीन 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए।

स्पिनरों को विकेट नहीं मिला- गेंदबाजी में मार्को येन्सन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर ने भी 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। लेकिन नटराजन महंगे साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च कर डाले। स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी की। सुंदर ने केवल 33 और मारकंडे ने 35 रन दिए लेकिन फिरकी गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+