MI vs RR Toss: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दिग्गज की वापसी, जानें प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Toss Updates: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

MI vs RR, 42nd Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की कोशिश मुंबई के सामने एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी।

मुंबई की नजर जीत पर: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रह सकता है। दोनों टीम के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं। मुंबई के लिए यह सीजन मिला जुला रहा है। मुंबई को सात में से चार मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में मुंबई के लिए राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद अहम बन गया है।

मुंबई का पलड़ा भारी: आईपीएल आकड़ों पर नजर डाले तो राजस्थान के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले जा चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 15 बार हराया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 13 बार पटखनी दी है। मुंबई की कोशिश एक बार फिर राजस्थान पर जीत हासिल करने की होगी।

बेहतर पोजिशन में राजस्थान: इस सीजन मुंबई इंडियंस से बेहतर खेल का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स ने दिखाया। राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन लगातार टीम के लिए तेज गति से रन बना रहे हैं। वहीं जोस बटलर को भी फॉर्म में आने के लिए बस एक बेहतर पारी की जरूरत है।

गेंदबाजी टीम की ताकत: बल्लेबाजी के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी भी शानदार रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन मुंबई से बेहतर गेंदबाजी की है। मुंबई की गेंदबाजी चिंता का विषय है। मुंबई के गेंदबाज आखिरी के ओवरों में काफी रन खर्च कर रहे हैं जो टीम की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

ऐसे देखें लाइव मैच: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फैंस फ्री में देख सकते हैं। आईपीएल को प्रसारित करने वाला टेलीविजन नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स भी अलग-अलग भाषाओं में टीवी पर मैच की लाइव टेलीकास्ट कर रहा है। जहां से फैंस मैच का मजा ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और अरशद खान।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+