MI vs RR: जीत के बाद नन्हें फैंस के बीच पहुंचे सूर्यकुमार यादव, मुलाकात ने जीता फैंस का दिल
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार रात को खेले गए मुकाबले को धमाकेदार अंदाज में अपने नाम किया।

MI vs RR, 42nd Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर अपने घर यानी वानखेड़े में एक और जीत हासिल की। मुंबई और राजस्थान के बीच खेला गया यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। जिसे मुंबई की टीम ने 20वें ओवर में हासिल कर इतिहास रचने का काम किया।
पहली बार हुआ ये कारनामा: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने तीन गेंद रहते 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ये पहली बार था जब वानखेड़े स्टेडियम में किसी भी टीम 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई ने ऐसा कर इतिहास रच दिया।
सूर्यकुमार यादव रहे हीरो: मुंबई के लिए टिम डेविड ने मैच विनिंग नॉक खेली। लेकिन बीच के ओवरों में तेज गति से रन बनाने का काम सूर्यकुमार यादव ने किया। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 55 के स्कोर पर संदीप शर्मा ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा, जिस कारण उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
बच्चों से की मुलाकात: ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संदीप शर्मा ने सूर्या को पवेलियन भेजा। लेकिन मुंबई जीत दर्ज करने में सफल रही। इस शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार को बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते और उन्हें ऑटोग्राफ देते देखा गया। वह लंबे समय तक बच्चों के साथ टाइम व्यतीत करते दिखाई दिए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संदीप शर्मा ने
वीडियो वायरल: सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिश्य़ली ट्वीट हैंडल से शेयर किया है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव सैंडविच खा रहे होते हैं, इस दौरान वह बच्चों को अपने पास बुलाते हैं। इसके बाद वह उनके साथ सेल्फी लेते हैं। सूर्यकुमार के साथ तस्वीर खींचाकर बच्चे बेहद खुश दिखाई दे रहे थे।
फैंस कर रहे तारीफ: सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार की इस दरियादिली को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई और राजस्थान के बीच मैच खत्म होने के बाद का यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। सूर्यकुमार के बल्ले से आने वाले मैचों में भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications